समर सिंह का गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ रिलीज, दिखा रोमांस का जबरदस्त तड़का

Updated:
विज्ञापन
समर सिंह का गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ रिलीज, दिखा रोमांस का जबरदस्त तड़का

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह का नया गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. गाने में जबरदस्त मस्ती , देसी अंदाज और रोमांटिक तड़का देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों समर सिंह का नया ट्रैक ‘सेंटर कहवा पड़ल बा’ चर्चा में बना हुआ है. रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव और एक्टर गौरव कुशवाहा नजर आते हैं. गाने की कहानी को हल्के-फुल्के कॉलेज लाईफ के लव स्टोरी को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को सीधे कनेक्ट कर रहा है.

वीडियो में दिखी शानदार केमिस्ट्री

इस गाने के वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और मजेदार बना रही है. परूल यादव अपने एक्शप्रेशन और अंदाज से स्क्रीन पर छा जाती है, वहीं गौरव कुशवाहा का स्टाइल भी कम नहीं लगता है. दोनों की केमिस्ट्री वीडियो को और एंटरटेनिंग बना देती है. वीडियो में गौरव अपने ऑन स्क्रीन प्रेमिका (पारुल यादव) को मस्ती भरे अंदाज में छेड़ते नजर आते हैं. वो कहते हैं कि एग्जाम के व्क्त कलम का इंक खत्म हो जाएगा तभी पास कर पाओगी पेपर. वो उनकी खूबसूरती और अदा की तारीफ कर रहे होते हैं , जैसे उसे मेहनत की नहीं अपने अंदाज की जरूरत है. फिर इसके बाद वो लिपस्टिक का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उसी से मन बिगड़ गया है और उनसे पूछते हैं की पेपर देने जा रही हो, तो सेंटर कहां पड़ा है. गाने में  नोकझोंक, तकरार और रोमांस का ऐसा तड़का है कि दर्शक आखिरी तक जुड़े रहने पर मजबूर हो जाएंगे.

म्यूजिक और बोल ने जीता दिल

‘सेंटर कहवा परल बा’ गाने का म्यूजिक काफी कैची है, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. बोल एकदम आसान और देसी टच वाले है, इसलिए हर उम्र के लोग इसे आसानी से गुनगना सकते हैं. समर सिंह की आवाज में वही पुराना जोश और एनर्जी सुनाई देती है, जो उनके फैंस को हमेशा पसंद आती है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने ने व्यूज और रफ्तार पकड़ ली है.

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – सेन्टर कहवा पड़ल बा
  • सिंगर – समर सिंह
  • एक्ट्रेस – पारुल यादव और गौरव कुशवाहा
  • लिरिक्स – छोटन मनीषा
  • डायरेक्टर – पैराडाइज प्रोडक्शन
  • एडिटर – पप्पू वर्मा
  • डीआई – रोहित सिंह
  • कॉन्सेप्ट – समर मोदी
  • कम्पनी – SS Records Bhojpuri 

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला कल्लू का ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ रिलीज, एक्ट्रेस पूजा ने चलाया अपना जादू

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola