Bhojpuri Movie: देसी तड़के में धमाल मचाने लौटीं रानी चटर्जी और काजल राघवानी, देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Badki Bahu Chutki Bahu

Badki Bahu Chutki Bahu

Bhojpuri Movie: रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ से जबरदस्त धमाल मचा दिया है. इस फिल्म में देवरानी और जेठानी के बीच की नोकझोंक, मस्ती और प्यार को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म में कभी मीठे तो कभी तीखे रिश्तों का मजेदार तड़का देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही फिल्म ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है और लाखों लोगों ने इसे देख डाला है.

विज्ञापन

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा में जब भी सुपरहिट अदाकाराओं की बात होती है तो रानी चटर्जी और काजल राघवानी का नाम जरूर आता है. अब ये दोनों अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के दिलों पर फिर से राज कर रही हैं. देसी तड़के से भरपूर इस फिल्म में देवरानी-जेठानी की मस्तीभरी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

देसी रिश्तों की मीठी-तीखी कहानी

‘बड़की बहू छोटकी बहू’ एक हल्की-फुल्की और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म है. इसमें देवरानी और जेठानी के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कभी प्यार तो कभी नोकझोंक का मजेदार खेल चलता रहता है. फिल्म में दर्शकों को ग्रामीण माहौल के देसी रंग के साथ परिवार की मीठी-तीखी टक्कर देखने को मिलेगी. एक छोटा सा हिंट दें तो फिल्म में हंसी, इमोशन और रिश्तों की गर्माहट का ऐसा मेल है जो आपको बांधे रखेगा.

इस दिन हुई थी ये फिल्म रिलीज

‘बड़की बहू छोटकी बहू’ एक महीने पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन किया है मंजुल ठाकुर ने. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में भोजपुरी इंडस्ट्री की दो बड़ी अदाकाराएं रानी चटर्जी और काजल राघवानी नजर आ रही हैं. इनके अलावा फिल्म में कुछ और भी शानदार कलाकार हैं, जिन्होंने कहानी को मजेदार बनाने में पूरा दम लगाया है.

यूट्यूब पर छाया देवरानी-जेठानी का जादू

फिल्म के रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कुछ ही समय में ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ को 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी खुलकर दे रहे हैं. किसी ने इसे ‘फायर मूवी’ कहा तो किसी ने ‘आज इंतजार खत्म हुआ’ बताकर तारीफों की झड़ी लगा दी. खास बात यह है कि काजल और रानी को एक साथ स्क्रीन पर देखने की खुशी फैंस के कमेंट्स में साफ नजर आ रही है.

यह भी पढ़े: Crazxy OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचाएगी धमाल, आ रही है सोहम शाह की धाकड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म

विज्ञापन
Samiksha Singh

लेखक के बारे में

By Samiksha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola