Astha Singh Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘सुरुज भगवान’ गाने में आस्था सिंह की अदाएं छाईं, रितेश उपाध्याय संग केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Updated:
विज्ञापन
Astha Singh Bhojpuri Song

आस्था सिंह भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Astha Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह का नया गाना ‘सुरुज भगवान’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शिल्पी राज की आवाज और रितेश उपाध्याय संग आस्था की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. जानें गाने और फिल्म ‘नौ देवी नव दुर्गा’ की डिटेल्स.

विज्ञापन

Astha Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस एक्ट्रेस आस्था सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अपनी खूबसूरती, कातिल अदाओं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर आस्था सिंह का नया गाना ‘सुरुज भगवान’ आज रिलीज होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो गया है. यह गाना उनकी फिल्म ‘नौ देवी नव दुर्गा’ का हिस्सा है.

इस तड़कते-भड़कते गाने को मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि विनय विकास ने उनका साथ निभाया है. शानदार म्यूजिक और दिलचस्प बोलों ने गाने को और भी मनोरंजक बना दिया है. ऐसे में आइए आपको इस मजेदार गाने की खासियत और डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘सुरुज भगवान’ में दिखी आस्था सिंह–रितेश उपाध्याय की जबरदस्त केमिस्ट्री

गाना SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वहीं, वीडियो में पत्नी बनी आस्था सिंह अपने पति रितेष उपाध्याय से शिकायत करती नजर आती हैं कि तेज धूप के कारण उनका रंग बिगड़ रहा है और गर्मी उन्हें परेशान कर रही है. इसके जवाब में पति सूरज भगवान से प्रार्थना करते हैं कि धूप को कम कर दें या दूर कर दें, ताकि उनकी पत्नी को राहत मिल सके.

गाने में दिखाई गई प्यारी तकरार, मजेदार कहानी और दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार तारीफें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का रोमांटिक सॉन्ग ‘सुगी के प्रणवा’ आउट, आस्था सिंह की सादगी और रोमांटिक एक्सप्रेशन ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

गाने की टीम और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

‘नौ देवी नव दुर्गा’ फिल्म के इस खूबसूरत गाने को शिल्पी राज और विनय विकास ने अपनी आवाज दी है. वहीं, लिरिक्स नया नागेंद्र यादव के हैं और म्यूजिक आदर्श सिंह ने दिया है.

जबकि, फिल्म की स्टार कास्ट में आस्था सिंह के साथ रिंकू घोष, रितेश उपाध्याय, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, अनूप अरोरा, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, राजेश तोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जे पी सिंह, अवधेश मुखिया, शीतल और सुधा यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का विवाह स्पेशल नया गाना ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज, विदाई के वक्त पिता-बेटी के अटूट प्यार को देख छलक उठेंगी आंखें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola