अरविंद अकेला के गाने 'कमर लप लपवा' ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कोमल सिंह की अदाओं पर फिसले कल्लू

अरविंद अकेला के नये गाने का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Lap Lapwa: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'कमर लप लपवा' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. मस्ती भरे बोल और संगीत की वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Lap Lapwa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी कड़ी में भोजपुरी स्टारअरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कमर लप लपवा’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. भोजपुरी गाना ‘कमर लप लपवा’ एक मस्ती भरा और डांस नंबर है, जिसमें अरविंद का एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने का म्यूजिक और बोल काफी कैची हैं. रिलीज के साथ ही इस गाने पर खबर लिखे जाने तक 6000 से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ ही रहा है.
‘कमर लप लपवा’ का वीडियो
वीडियो में कोमल सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज
गाने के वीडियो में कोमल सिंह भी नजर आ रही हैं. वीडियो में कोमल सिंह और अरविंद अकेला कल्लू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. कोमल की अदाएं और स्टाइल भी इस गाने की खासियत बन गई हैं. ब्लैक शॉर्ट लहंगे में कोमल काफी हसीन लग रही है.
इस गाने की टीम में शामिल कलाकारों पर एक नजर
- गायक: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
- एक्टर: अरविंद अकेला कल्लू और कोमल सिंह
- गीतकार: आर.आर.पंकज
- संगीत: प्रियांशु सिंह
- फिल्म का टाइटल: बरगदवाली घरवाली
- निर्माता: अंसुमन सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड
- निर्देशक: राज किशोर प्रसाद (राजू)
- मुख्य कलाकार: अरविंद अकेला कल्लू जी, प्रीति शुक्ला, बेबी काजल, देव सिंह, सुजान सिंह, अनीता रावत
कोमल की अदाओं पर फिसले कल्लू
सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और कोमल सिंह के बीच मजेदार छेड़छाड़ और रोमांटिक बातचीत दिखाई गई है. गाने में नायिका अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जिक्र करती है. वह कहती है कि जब लोग उसे देखते हैं तो उसकी अदाओं पर फिदा हो जाते हैं और उसकी आंखों के इशारे लोगों को और भी आकर्षित कर देते हैं. गाने में दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती भरी बातचीत दिखाई गई है. अरविंद भी कोमल की खूबसूरती की तारीफ करता है.
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना ‘पलंग के ड्राइवर’ छाया, पारुल यादव की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










