Ankush Raja Pakadua Biyah Web Series: अंकुश राजा की वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ की धूम, अब घर बैठे देखें इस OTT पर

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2025 12:39 PM

विज्ञापन

वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja Pakadua Biyah Web Series: भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ आपने अगर नहीं देखी तो, इसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. ये किसी ओटीटी पर उपलब्ध है आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja Pakadua Biyah Web Series: भोजपुरी सिनेमा के हैंडसम एक्टर और सिंगर अंकुश राजा अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. कुछ समय पहले 4 दिसंबर 2025 को अंकुश का गाने ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज हुआ था. इस गाने पर अब तक 730K व्यूज आ गए और ये बढ़ ही रहा है. सॉन्ग में उनके साथ गौरी सुब्बा कमाल लग रही है. अब उन्होंने अपने वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ को लेकर जानकारी दी है. इसे आप कहां देख सकते हैं इसके बारे में आपको बताते हैं.

‘पकडुआ बियाह’ किस ओटीटी पर देखें?

अंकुश राजा ने अपने वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ को लेकर एक पोस्ट शेयर अपने इंस्टाग्राम पर किया है. इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, सिर्फ एक एपिसोड नहीं, पूरी सीरीज देखो!‘पकडुआ बियाह’ के सारे एपिसोड Chaupal App पर देखें-लगातार, बिना ब्रेक! फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसका ही इंतजार कर रहे थे. एक यूजर ने लिखा, भैया मजा आ गया देख कर. एक यूजर ने लिखा, अब भोजपुरी भी वेब सीरीज की दुनिया में उतर रही. एक यूजर ने लिखा, ये हिट होगा.

‘रानी बनालS’ का वीडियो

अंकुश राजा का गाना ‘रानी बनालS’ भी कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था. सॉन्ग में अंकुश और जान्हवी मिश्रा ने काम किया था और इसे शिल्पी राज- अंकुश ने गाया था. गाना भागीरथ पाठक ने लिखा है और इसका म्यूजिक विराज जी ने दिया है. गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी फैंस को सुपरहिट लगी. अगर आपने ये गाना नहीं सुना तो आप यहां देख सकते हैं.

अंकुश राजा सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

अंकुश राजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोएर्स है. उन्होंने अब तक 2000 से ज्यादा पोस्ट किए है और वह 189 लोगों को फॉलो करते हैं.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘दुल्हा बनाईब’ रिलीज, दुल्हा बनने को बेताब दिखे सिंगर, वीडियो है जबरदस्त

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola