अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दहेजवा कसाई’, दहेज प्रथा पर करारा प्रहार

Akshara Singh New Bhojpuri Song Dahejawa Kasaai
Akshara Singh New Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दहेजवा कसाई’ दहेज प्रथा की दर्दनाक सच्चाई को सामने लाता है. इमोशनल कहानी और दमदार अभिनय के जरिए यह गीत दर्शकों को झकझोर देता है और समाज को इस कुरीति के खिलाफ सोचने पर मजबूर करता है.
Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाइयों को भी सामने ला रहा है. इसी कड़ी में अक्षरा सिंह का नया गाना ‘दहेजवा कसाई’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना दहेज प्रथा जैसी गंभीर समस्या पर करारा प्रहार करता है और अपनी भावुक कहानी से दर्शकों को अंदर तक झकझोर देता है.
दहेज प्रथा पर करारा प्रहार
समाज में बदलाव के बावजूद दहेज प्रथा आज भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है. इसी मुद्दे को बेहद मार्मिक तरीके से इस गाने में दिखाया गया है. गाने में एक ऐसी बेटी की कहानी दिखाई गई है, जो गरीब परिवार से होने की वजह से ससुराल वालों के अत्याचार का शिकार बनती है. दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है.
भावुक कर देने वाली कहानी
‘दहेजवा कसाई’ के दृश्य इतने भावुक हैं कि दर्शकों की आंखें नम हो जाएं. गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी अपने माता-पिता को परेशान नहीं करना चाहती, लेकिन हालात उसे मजबूर कर देते हैं. वह अपने दर्द को छुपाते हुए भी अपने परिवार से मदद मांगने की कोशिश करती है. यह कहानी हर उस परिवार की हकीकत बयां करती है, जो इस कुरीति से जूझ रहा है.
गीत और प्रस्तुति ने जीता दिल
इस गाने के बोल नृपजीत सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज गोलू डी ने दी है. दोनों ने मिलकर इस गीत को और भी असरदार बना दिया है. गाने की सादगी और भावनात्मक प्रस्तुति दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है.
फिल्म भी दे रही है सामाजिक संदेश
यह गाना फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का हिस्सा है, जिसमें भक्ति और पारिवारिक मूल्यों को दिखाया गया है. फिल्म में मां अम्बे के प्रति अटूट आस्था और उनकी कृपा को दर्शाया गया है. साथ ही यह फिल्म समाज को एक जरूरी संदेश भी देती है कि दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: गुस्से में बेकाबू हुए पवन सिंह, मां के सामने दी खुली चुनौती- वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










