ePaper

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ होली पर होगी रिलीज

Updated at : 15 Mar 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ होली पर होगी रिलीज

भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ होली के मौके देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह भोजपुरी फिल्‍म देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं. इस फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आ […]

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ होली के मौके देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह भोजपुरी फिल्‍म देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं. इस फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म पूरी तर‍ह से कमर्शियल है लेकिन इसमें भारत के वीर सपूतों के शहादत के बाद के हालत को भी दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई है.

यही वजह है कि फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते तेजी से वायरल हुआ और अभी तक 4,141,320 मिलियन व्‍यूज फिल्‍म के ट्रेलर को मिल चुके हैं. म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.

फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ में निरहुआ के अपोजिट फीमेल लीड में नीता ढुंगाना होंगी. एक लंबे अर्से के बाद कोई ऐसी फिल्‍म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई एक्‍ट्रेस के साथ नजर आने वाले हैं. ट्रेलर के बाद इनकी केमेस्‍ट्री के चर्चे भी खूब हो रहे हैं. फिल्‍म में निरहुआ एक तेज़ तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म की कहानी का प्रजेंटेशन काफी अलग है. यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है.

‘शेर ए हिंदुस्तान’ में निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा. इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. निर्देशक मनोज नारायण हैं. निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है. फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा, उदय भगत, रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं. इस फिल्म में निरहुआ के साथ आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान और अमृत कुमार लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola