OTT की इन फिल्मों को देखने के लिए बाद, आप बच्चों की तरह रोने पर मजबूर हो जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
OTT की इन फिल्मों को देखने के लिए बाद, आप बच्चों की तरह रोने पर मजबूर हो जाएंगे

Best Emotional Movies on OTT: ओटीटी पर हर जॉनर की फिल्में उपलब्ध हैं, जो आपको हंसा हंसा कर लोट-पोट करने से लेकर आंखे नम कर देंगी. आइए जानते हैं इनके नाम.

विज्ञापन

Best Emotional Movies on OTT: आज हम आपको ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद ऐसी इमोशनल फिल्मों के नाम बताएंगे जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएगी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी. यह बॉलीवुड की वह फिल्में हैं जिन्हें आज भी दशक देखते समय काफी इमोशनल हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं उनके नाम.

777 चार्ली

777 चार्ली एक कॉमेडी और एडवेंचर फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी धर्मा और एक कुत्ते की है, जिसके आने के बाद से धर्मा की बेरंग ज़िंदगी में खुशियों के रंग भर जाते हैं. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब धर्मा को मालूम पड़ता है कि उसके पालतू कुत्ते चार्ली को एक बीमारी है जिसकी वजह से वह ज्यादा दिन जी नहीं पाएगा. इस फिल्म की कहानी आपको काफी इमोशनल करने वाली है लेकिन एंडिंग आपको बहुत पसंद आएगी इस बात की पूरी गारंटी है.

हाय नाना

हाय नाना एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में साउथ के जाने-माने एक्टर नानी, मृनाल ठाकुर और कियारा खन्ना लीड रोल में हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स की सातवीं मोस्ट सर्च्ड रोमांस फिल्म है. इस फिल्म की कहानी 6 साल की बच्ची की है, जो अपने पिता से अपनी मां के बारे के जानना चाहती है, लेकिन उसके पिता बार-बार उसे किसी न किसी वजह से टाल देते हैं, जिसके बाद वह बच्ची एक औरत से मिलती है, जो उसकी मां के बारे के पता लगाने के लिए इसके पिता को कन्विंस करती है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर जरूर देखें.

Also Read OTT releases this week: इस वीकेंड एंजॉय करें ये धांसू नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्में, एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी

मिमी

कीर्ति सेनन स्टारर फिल्म मिमी साल 2021 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए एक फॉरेन कपल की सेरोगेट मदर बनने को तैयार हो जाती है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके लिए इसके बचपन के सपने को तोड़ना पड़ता है और सच्चाई का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म को देखते वक्त आपको अपने साथ टिशू पेपर लेकर बैठना पड़ेगा क्योंकि यह आपको बहुत इमोशनल करने वाली है.

पीकू

शूजित सिरकर के डायरेक्शन में बनी पीकू साल 2015 में आई थी. इस फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक बीमार पिता और बेटी की है, जो कोलकाता के एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं. इस दौरान पीकू बनी दीपिका पादुकोण की मुलाकात एक आर्किटेक्ट से होती है, जिससे वह प्यार करने लगती है. पीकू को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Also Read हाथ में पॉपकॉर्न लेकर हो जाएं तैयार, अपकमिंग महीनों में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, रिलीज होंगी ये धाकड़ फिल्में

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola