Kalki 2898 AD से पहले OTT पर एंजॉय करें प्रभास की ये सुपरहिट फिल्में, IMDb पर भी मिली है जबरदस्त रेटिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2024 4:11 PM

विज्ञापन

Prabhas wedding

Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसे दर्शको ने काफी ज्यादा प्यार दिया. आज एक्टर की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. आज हम आपको प्रभास की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Kalki 2898 AD: प्रभास भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनका सिक्का बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में चमकता है. हाल ही में अभिनेता की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है. नाग अश्विन के साइंस-फिक्शन-एक्शन ड्रामा में कई दमदार कलाकार हैं, जिसमें अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन, भैरव के रूप में प्रभास, सुप्रीम यास्किन के रूप में कमल हासन, सुमति के रूप में दीपिका पादुकोण और रॉक्सी के रूप में दिशा पटानी शामिल हैं.

बाहुबली 2

भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बाहुबली 2 में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और नासर लीड रोल में दिखाई दिए थे. एसएस राजामौली की ओर से निर्देशित यह फिल्म 250 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1742.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओटीटी पर ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. आईएमडीबी ने फिल्म को 8.2 स्टार की रेटिंग दी है.

सालार

एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक गैंग लीडर को दिखाया गया है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, श्रिया रेड्डी, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सालार 250 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 625.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसकी स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर हो रही है. इसे IMDb पर 6.5 स्टार रेटिंग मिली है.

Also Read- Kalki 2898 AD : बाहुबली के बाद प्रभास का नया धमाका, कल्की 2898 की ऐतिहासिक ओपनिंग अभी रिलीज होना है बाकी

Also Read- Kalki 2898 AD Twitter Review: रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म का सोशल मीडिया पर दिखा दबदबा, दर्शकों ने बताया- मास्टरपीस

Also Read- Kalki 2898 AD : बाहुबली के बाद प्रभास का नया धमाका, कल्की 2898 की ऐतिहासिक ओपनिंग अभी रिलीज होना है बाकी

बाहुबली

बाहुबली के पहले पार्ट को भी दर्शकों से काफी प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. दर्शकों के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट बनी रही कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. खैर, एसएस राजामौली ने इस फिल्म को 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया था. दुनिया भर में इसका कलेक्शन 600.6 रुपये और ओवरसीज में 85.4 करोड़ रुपये रहा. इसकी स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर हो रही है.IMDb ने फिल्म को 7.9 स्टार रेटिंग दी है.

साहो

साहो फिल्म में पहली बार प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी. तेलुगु फिल्म निर्माता ने 250 करोड़ रुपये के बजट पर फिल्म बनाई. मूवी ने वर्ल्डवाइड 432.4 रुपये का कलेक्शन किया. सुजीत के निर्देशन में बनी फिल्म में नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, एवलिन शर्मा, टीनू आनंद जैसे कलाकार दिखाई दिए. यह नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आईएमडीबी ने साहो को 5.0 स्टार रेटिंग दी है.

आदिपुरुष

यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण का रीमेक है. आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, तृप्ति तोराडमल, सैफ अली खान, देवदत्त नागे, वत्सल शेठ और सोनल चौहान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 397.8 करोड़ रुपये था. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है. IMDb पर आदिपुरुष को 2.7 स्टार मिले हैं.

Also Read- Kalki 2898 AD Trailer Twitter Review: प्रभास का धांसू अंदाज, अमिताभ- दीपिका ने मचाया तहलका, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर धमाल…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola