Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Off Air: सिर्फ 3 महीने में ऑफ-एयर होगा हर्षद चोपड़ा- शिवांगी जोशी का शो? इस वजह से मेकर्स ले सकते हैं बड़ा फैसला
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2025 8:52 AM
Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Off Air
Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Off Air: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का नया शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सीरियल बंद होने वाला है. मेकर्स इतना बड़ा फैसला क्यों ले रहे, इसके बारे में अपडेट आया है.
Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Off Air: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन इन दिनों चर्चा में है. एकता कपूर का यह शो 16 जून को सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. सीरियल में हर्षद- ऋषभ और शिवांगी- भाग्यश्री के किरदार में दिख रही है. शो को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसा सुनने को मिल रहा कि सीरियल ऑफ एयर होने वाला है. इसे लेकर क्या अपडेट है, आपको बताते हैं.
क्या ऑफ एयर हो रहा बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन?
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस अपना सारा ध्यान क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और नागिन 7 पर लगा रहा है. इस वजह से वह बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन को बंद करने का डिसीजन ले सकते हैं. कहा जा रहा है कि टीवी के दो सबसे चहते स्टार हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को कास्ट करने के बाद भी शो को दर्शकों से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा. पहले दो सीजन की तरह ये नया सीजन दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पा रहा. शिवांगी और हर्षद की केमेस्ट्री तो अच्छी है, लेकिन स्टोरीलाइन दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रही. हालांकि ऑफ एयर की खबरों पर ना तो मेकर्स और ना ही एक्टर्स की ओर से कुछ कहा गया है.
अब तक आपने क्या देखा
बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन में अब तक आपने देखा कि भाग्यश्री, ऋषभ से कहती है कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह हॉस्टिपल जा रही है. ऋषभ ये सुनकर अपनी मीटिंग छोड़कर वहां से चला जाता है. भाग्यश्री, न्यासा को लेकर हॉस्पिटल जाती है और वह उसके फोन से किसी को कॉल करती है. एक नर्स न्यासा का खून साफ करती है और देखती है वह खून नकली है. न्यासा उसे पैसे देती है कि वह उसके पति को फोन करे और उसके एक्सीडेंट के बारे में बताए. वह नर्स को पैसे देती है. भाग्यश्री अचानक बेहोश हो जाती है और नर्स उसे कमरे में ले जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










