Assi OTT Release: अदालत में गूंजेगी इंसाफ की आवाज, अब OTT पर आ रही है ‘अस्सी’, जानिए कब और कहां देखें

Published by :Sheetal Choubey
Published at :14 Apr 2026 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Assi OTT Release

अस्सी ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Assi OTT Release: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ अब OTT पर रिलीज हो रही है. जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और कहां देखें यह कोर्टरूम ड्रामा.

विज्ञापन

Assi OTT Release: ‘अस्सी’ फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. रिलीज के बाद इस फिल्म ने अपने गंभीर विषय और मजबूत कहानी की वजह से लोगों का ध्यान जरूर खींचा और इसे अच्छे रिव्यू भी मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई.

हालांकि, अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद यह OTT पर आने के लिए तैयार है. जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में मिस कर दिया था या जो इसे दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें अस्सी?

अब यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है. 17 अप्रैल 2026 से आप इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

इस फिल्म की कहानी बहुत ही गंभीर और इमोशनल है. इसमें एक स्कूल टीचर परिमा की कहानी दिखाई गई है, जो एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाती है. इसके बाद वह इंसाफ के लिए लड़ती है. इस केस को वकील रावी संभालती है, जिसका किरदार तापसी पन्नू ने निभाया है. रावी एक मजबूत और हिम्मती वकील है, जो सिस्टम की मुश्किलों के बीच भी हार नहीं मानती.

फिल्म में कोर्ट के सीन के साथ-साथ लोगों की सोच, समाज की चुप्पी और इंसाफ मिलने में होने वाली देरी को भी दिखाया गया है.

अस्सी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

अस्सी ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक शुरुआत तो की, लेकिन कमाई के मामले में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.44 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा लगभग 14.93 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका.

अस्सी की स्टार कास्ट

इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे. इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म में खास भूमिका में हैं.

तापसी पन्नू का अगला प्रोजेक्ट

तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ (2010) से की थी और हिंदी फिल्मों में ‘चश्मे बद्दूर’ (2013) से आईं. अब वह जल्द ही ‘गांधारी’ नाम की नई फिल्म में नजर आएंगी, जो Netflix पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर लगेगी एंटरटेनमेंट की लॉटरी, मिलेंगी एक से बढ़कर एक रिलीज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola