आसिम रियाज को मिला था Bigg Boss 14 से ऑफर, इस वजह से ठुकरा दिया, बोले- मैं अभी इससे...

Asim Riaz turned down bigg boss 14 offer : 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो काफी ज्यादा पॉपुलर हुए है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि आसिम रियाज को बिग बॉस 14 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था. अब इस बारे में खुद आसिम ने बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
Asim Riaz turned down bigg boss 14 offer : ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो काफी ज्यादा पॉपुलर हुए है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि आसिम रियाज को बिग बॉस 14 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था. अब इस बारे में खुद आसिम ने बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
दरअसल, ये खुलासा आसिम रियाज ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में किया. आसिम ने कहा, ”हां, मुझे ऑफर किया गया था, लेकिन मुझे बिग बॉस के घर में 140 दिन बिताने पड़ते, जो कि एक लंबा समय है. मैं अभी इससे रिकवर हुआ हूं और यह आपके दिमाग पर एक गहरा असर छोड़ता है और आप चीजों को याद करने लगते हैं, इसलिए मैं वहां दोबारा नहीं जाना चाहता हूं.”
https://www.instagram.com/p/CJOAD2UjKxn/
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मेरे लिए यह बिग बॉस के घर में दोबारा जाने का सही समय नहीं है. मुझे लगता है कि मैं अभी रिकवर हुआ हूं और मैं अपनी जिंदगी में बेहतर कर रहा हूं. हां, लेकिन यदि आगे मुझे मौका दिया जाता है तो मैं जरूर जाऊंगा. लेकिन जिस समय मुझे यह ऑफर मिला, ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके लिए तैयार नहीं था.’
गौरतलब है कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी में कुछ तो पंगा चल रहा है. ऐसा इसलिए कि पिछले कुछ समय से दोनों सेलिब्रिटीज के पोस्ट को देखकर लगता है कि दोनों के बीच में सब ठीक नहीं है. बता दें कि बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना और असीम रियाज़ की लव स्टोरी खूब परवान चढ़ी थी. बिग बॉस के घर पर ही असीम ने हिमांशी को प्रपोज किया था.
‘बिग बॉस’ के बाद वह लगातार म्यूजिक एल्बम में नजर आ रहे हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. पिछले दिनों ही हिमांशी खुराना संग उनका गाना रिलीज हुआ था. हाल ही में आसिम ने BMW 5 M Series (बीएमडब्लू 5 एम सीरीज) लग्जरी स्पॉर्ट्स कार खरीदी थी. नीली रंग की इस खूबसूरत कार की कीमत भारतीय बाजार में 60 लाख से ज्यादा बताई जा रही है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




