Yeh Rishta Kya Kehlata Hai मिलने के बाद भी ये एक्ट्रेस नहीं बन पायी शो का हिस्सा, इस वजह से नहीं बनी बात

Updated:
विज्ञापन

ashi singh

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक हिट सीरियल है, जो टीआरपी लिस्ट में हमेशा रहता है. शो में फिलहाल समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में आशी सिंह ने बताया कि उन्हें सीरियल में काम करने का मौका मिला था.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल में सबसे पहल हिना खान औऱ करण मेहरा ने काम किया. उसके बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान शो का चेहरा बने. उन दोनों के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की एंट्री हुई और अब समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे हैं. सीरियल ने कई एक्टर्स की जिंदगी बदल ली और उनकी पहचान घर-घर में बना दी. वहीं, कई स्टार्स को शो से जुडने का मौका मिला, लेकिन वो जुड़ नहीं पाए. इसमें एक नाम एक्ट्रेस आशी सिंह का भी है.

क्या एक्ट्रेस आशी सिंह को ऑफर हुआ था ये रिश्ता क्या कहलाता है?

आशी सिंह ने टेलीचक्कर से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के पहले लीप के बाद उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था.

किस वजह से नहीं बनी बात?

आशी सिह ने शो में अपने किरदार को लेकर बताया, मैं एक किरदार निभाने वाली थी, जो कभी शो में इंड्रोयूस नहीं हुआ. हमने साइन कर दिया था और फिर थोड़े दिनों के बाद मुझे कॉल आया, कि वो जो किरदार है अगर मुझे ऐसे लाएंगे तो ये सिर्फ एक वेस्ट होगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की सगाई रूक जाती है. अभीरा दादा सा को फेक अंगूठी के बारे में बता देती है. दादी सा बहुत गुस्सा होती है और उसे डांटती है. संजय, अभीरा पर आरोप लगाता है उसने जानबूझकर अंगूठी खो दी होगी. वहीं, रोहित के सामने राज खुल जाता है कि रूही ने ही सगाई वाली रिंग छिपाई है. वो उससे शादी तोड़ देगा. उसे पता चल जाता है कि रूही, अरमान के पीछे पड़ी हुई है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

आशी सिंह ने टेलीचक्कर से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के पहले लीप के बाद उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था.