ePaper

The Kapil Sharma Show : अर्चना पूरन सिंह ने भारती सिंह को कहा ‘झूठी’, वजह जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी, VIDEO

Updated at : 03 Nov 2020 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : अर्चना पूरन सिंह ने भारती सिंह को कहा ‘झूठी’, वजह जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी, VIDEO

The Kapil Sharma Show video: कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) लोगों को खूब इंटरटेन करता है. अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने सेट से एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें भारती सिंह दिख रही है. वीडियो में अर्चना भारती से कुछ सवाल करती है, जिसका वो फनी तरीके से जवाब देती है. भारती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show video: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) लोगों को खूब इंटरटेन करता है. अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने सेट से एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें भारती सिंह दिख रही है. वीडियो में अर्चना भारती से कुछ सवाल करती है, जिसका वो फनी तरीके से जवाब देती है. भारती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, अर्चना पूरन सिंह अक्सर कपिल शर्मा शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर करती रहती है. इस बार भी उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मजाकिया महिला. पंच-रानी. वीडियो में भारती सिंह ने सूट पहना हुआ है औऱ उनके हाथ में संतरा है. अर्चना उनसे पूछती है कि ये संतरा वो कहां से लेकर आई है.

https://www.instagram.com/p/CHHSaGbJ-V7/

इस सवाल के जवाब में भारती अर्चना को बताती है कि ‘चोरी किया है मैंने, यहां कुछ मांगने से नहीं मिलता. आप मुझसे ऐसे काम मत करवाया करो यार.’ इसपर अर्चना कहती है, ‘मैंने कब कराया झूठी. जिसके बाद भारती शूटिंग करने चली जाती है.’ सोशल मीडिया पर ये फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस इपर जमकर रिएक्ट कर रहे है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ‘बबीता जी’ की बिकिनी वाली फोटो देख फैंस के उड़े होश, आप भी देखिए मुनमुन दत्ता की हॉट तसवीर

वहीं, हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म लक्ष्मी को प्रमोट करने आए थे. इस दौरान कपिल शर्मा ने शो में अक्षय की सिल्वर जुबली मनाई थी. उन्होंने अपने टीम के सदस्यों को अभिनेता को उनके उपहारों से सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया था. कपिल ने एक्टर को मनी काउंटिंग मशीन दिया था.

https://www.instagram.com/p/CGjongrpDav/

गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉ‍कडाउन के बाद अपने शो ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है. हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्‍यू में बताया था,’ हम बिना दर्शकों के शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर दर्शकों की कमी हमें खलती है. हालांकि अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) इस कमी को पूरा कर देती हैं. वह और उनकी हंसी सेट पर सौ लोगों के समान है.”

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola