ePaper

Anupamaa Upcoming Twist: अनुज और मालविका का है ये कनेक्शन, इस बात से अपसेट हुई अनुपमा

Updated at : 18 Dec 2021 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Twist: अनुज और मालविका का है ये कनेक्शन, इस बात से अपसेट हुई अनुपमा

अनुपमा में नया ट्विस्ट आने वाला है. शाह फैमिली में मालविका की इंट्री से काव्या औऱ पूरा परिवार हैरान है. मालिवका और वनराज को साथ में देखकर काव्या को जलन होने लगती है.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist: शो अनुपमा में मेकर्स ने एक नये किरदार की इंट्री करवाई हैं. इसका कनेक्शन अनुज से है. लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा और सारा परिवार मालविका और अनुज को गले लगते देख काफी हैरान हो जाते है. मालविका, वनराज की बिजनेस पार्टनर होती है, लेकिन अनुज को उसके साथ देख सब हैरान रह जाते है.

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार औऱ दिलचस्प होने वाला है. काव्या, अनु से पता लगाने के लिए कहती है कि मालविका कौन है. इधर मालविका और अनुज की नजदीकियां देखकर शाह परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा. मालविका अनुज का हाथ पकड़कर वनराज के पास जाती है और खुद को अनुज की बहन के रूप में परिचय देती है.

बाबूजी भगवान का शुक्रिया अदा करते है कि वो अनुज की बहन है और कोई नहीं. मालविका फिर सारे परिवार वालों से मिलती है और पूछती है कि वो लोग अनुज को कैसे जानते है. समर कहता है कि वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और केवल उसके बारे में नहीं जानते है. वनराज कहता है कि अनुज ने उसे नहीं बताया कि उसकी एक बहन है. वह कहती है कि वह अनुज की छोटी बहन है.

Also Read: Anupamaa और मालविका की बॉन्डिंग देख फैंस का सिर चकराया, कमेंट में बोले- दया कुछ तो गड़बड़ है

वनराज कहता है कि अनुज उसकी पूर्व पत्नी का दोस्त और बिजनेस पार्टनर है. मालविका वनराज से उसे अपनी पूर्व पत्नी से मिलवाने के लिए कहती है. अनुज उसे अनु से मिलवाता है. मालविका को पता चलता है कि ये वहीं अनु है जिसकों उसका भाई पसन्द करता है. इधर अनु को अनुज ये बात छुपाने के लिए सॉरी बोलता है. अनुपमा को इस बात का बुरा लगता है कि ये बात उसने छिपाई.

Also Read: Anupamaa Upcoming Twist: अनुज और मालविका को साथ देख परिवार के लोग हुए शॉक्ड, अनुपमा के मन में आएगा ये ख्याल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola