Anupama: फिल्मों में फ्लॉप होने के लिए जब रूपाली गांगुली को मिलते थे ताने, बोली- छोटा महसूस…

Updated:
विज्ञापन
Anupama: फिल्मों में फ्लॉप होने के लिए जब रूपाली गांगुली को मिलते थे ताने, बोली- छोटा महसूस…

Anupama: रूपाली गांगुली आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. हालांकि एक वक्त था जब फिल्मों में फ्लॉप होने के लिए लोग उन्हें ताना मारते थे और नीचा दिखाते थे.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली आज टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री है. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उनके परिवार में उन्हें सफल नहीं बल्कि असफल माना जाता था? क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई.

रूपाली गांगुली को क्यों फ्लॉप एक्ट्रेस कहते थे लोग

रूपाली गांगुली ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं फिल्मों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद था. हो सकता है कि कुछ लोग इस पर ध्यान न देते हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा. जिसके बाद मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया. इस डिसीजन से लोगों ने मुझे फ्लॉप बोलना शुरू किया, क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार से आती हूं.”

इस सीरियल ने बदली अनुपमा की जिंदगी

साराभाई वर्सेज साराभाई अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्हें कितना बुरा लगता था जब हर कोई उन्हें एक सफल करियर नहीं होने के लिए ताना मारता था और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के कारण उन्हें नीच नजर से देखा जाता था. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त मुझे खुद को छोटा महसूस होता था, लेकिन आज मुझे बहुत गर्व है. अनुपमा सीरियल ने मुझे वह कद या पद दिया है, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था और आशा की थी. अनुपमा मेरे लिए जीवन बदलने वाली है. मैं भगवान और अपने पिता की बहुत आभारी हूं.”

अनुपमा को साइन करते वक्त किस बात का था डर

उसी बातचीत में, रूपाली ने ये भी कहा कि जब मेकर्स ने उन्हें सीरियल अनुपमा ऑफर की थी, तो वह कई आत्म-संदेह भी थी. उन्होंने टीम से पूछा कि क्या उन्हें पतली होने की जरुरत है, लेकिन निर्माता ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे शो के लिए किसी एक्ट्रेस की तलाश में नहीं, बल्कि एक मां जैसी छवि की तलाश में हैं. रूपाली शुरुआत से ही अनुपमा का हिस्सा रही हैं.

Also Read- Anupama: क्या वनराज के रूप में सुधांशु पांडे को रिप्लेस करना है आसान, एक्टर बोले- कोई मेरे बाद आएगा तो…

Also Read- Anupama Twist: क्या वनराज के बाद अब काव्या ने छोड़ा शो, माही को मिला नया घर, अनु देख रही है ये सपना

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

रूपाली गांगुली ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं फिल्मों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद था. हो सकता है कि कुछ लोग इस पर ध्यान न देते हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा. जिसके बाद मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया. इस डिसीजन से लोगों ने मुझे फ्लॉप बोलना शुरू किया, क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार से आती हूं.''