Anupama Twist: क्या वनराज के बाद अब काव्या ने छोड़ा शो, माही को मिला नया घर, अनु देख रही है ये सपना

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही को लेकर अनुपमा और बाबूजी को फ्रिक होती है. दोनों को लगता है कि उसे काव्या की जरूरत है. वहीं, अनु अपने सपने को लेकर बाबूजी से बात करती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में फैंस वनराज के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि वनराज के गायब होने के बाद से ही तोशू का दिमाग खराब हो गया है. तोशू खुद को मालिक समझने लगा है. उसके मन में जो आ रहा, वो कर रहा. उसने काव्या की बेटी माही को घर से निकाल दिया है और घर वाले कुछ कर नहीं पाए. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही को नया घर मिल जाता है. अनु उसे आशा भवन में रखती है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु और बाबूजी माही को लेकर बात करते हैं. अनु बताती है कि वो रात में आराम से सोयी थी. बाबूजी को फ्रिक होती है कि माही अभी छोटी है और उसे अपनी मां की जरूरत है. अनु गुस्सा होती है कि काव्या उसका फोन नहीं उठा रही. बाबूजी कहते हैं कम से कम काव्या को माही से वीडियो कॉल पर बात कर लेनी चाहिए थी. दोनों को माही की फ्रिक होती है.

बाबूजी को किस बात की है फ्रिक

अनु बाबूजी को बताते हैं कि उसके टिफिन का बिजनेस बढ़ रहा है. उसके पास ज्यादा ऑफर आ रहे हैं. उसे उम्मीद है कि वो सारे कर्ज को चुका पाएगी. बाबूजी उसे याद दिलाते हैं कि अनुज के लीगल इश्यू, आध्या की स्कूल की फीस, माही की फीस सहित कई और खर्चे है.

अब किस सपने को पूरा करना चाहती है अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पैसों की चुनौतियों के बाद भी अनु को उम्मीद है कि वो अपने छोटे से स्टॉल को एक बड़े रेस्तरा में बदल पाएगी. बाबूजी को अनु के हौसले पर यकीन है और कहते है उसका सपना जरूर पूरा हो पाएगा. साथ मिलकर वे अपनी बाधाओं को दूर करने करने की बात कहते हैं.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु और बाबूजी माही को लेकर बात करते हैं. अनु बताती है कि वो रात में आराम से सोयी थी. बाबूजी को फ्रिक होती है कि माही अभी छोटी है और उसे अपनी मां की जरूरत है. अनु गुस्सा होती है कि काव्या उसका फोन नहीं उठा रही. बाबूजी कहते हैं कम से कम काव्या को माही से वीडियो कॉल पर बात कर लेनी चाहिए थी. दोनों को माही की फ्रिक होती है.