Anupama Upcoming Twist: आध्या की लाइफ को खतरे में डालेगी श्रुति, अपनी बेटी को बचाएंगे अनुपमा और अनुज

anupama
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि श्रुति आध्या की जीवन को खतरे में डालेगी और अनुज और अनु अपनी बेटी को बचा लेंगे.
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि अनुज और अनुपमा इस सच्चाई को गहराई से जानेंगे कि किसने गुलाटी को उसे फंसाने और रेस्टोरेंट को बर्बाद करने में मदद की. श्रुति यह देखकर बुरा फील करती है कि अनुज अभी भी अनुपमा का हर पल साथ दे रहा है. यह बात आध्या को भी पता चल जाएगी.
आध्या की लाइफ को खतरे में डाल देगी श्रुति
आध्या इस बात से हैरान है कि श्रुति अपनी जिंदगी में अनुज को पाने के लिए किसी हद तक चली जाएगी. वह अनुज को सारी सच्चाई बताने का फैसला करती है, लेकिन श्रुति इस बात को बर्दाशत नहीं कर पाएगी कि उसके झूठ का सभी को पता चले. इसलिए वह बड़ी चालाकी से आध्या की लाइफ को खतरे में डाल देगी.
आध्या को बचाने में कामयाब हो जाते हैं अनुपमा-अनुज
हालांकि श्रुति की साजिश कामयाब नहीं होती है और अनुज और अनुपमा अपनी बेटी को बचाने में कामयाब होते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आध्या अपने माता-पिता को सच्चाई बताती है. लेटेस्ट एपिसोड में, बापूजी की ओर से गलत दवा देने के बाद ईशानी की जान खतरे में है. अधिक ने पहले पाखी को ईशानी का ख्याल रखने की चेतावनी दी थी. उसने कहा था कि अगर वह ऐसा करने में विफल रही, तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा और ईशानी की कस्टडी के लिए लड़ेगा. अधिक दोबारा सीरियल में एंट्री करेगा और पाखी और वनराज पर अपना आपा खो देगा. अनुपमा सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा टेलीविजन शो में से एक है, जो हर गुजरते एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. खैर, आने वाले एपिसोड निश्चित रूप से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










