Anupama Upcoming Twist: मास्टरमाइंड श्रुति है अनुपमा की बर्बादी का कारण, आध्या करेगी भंडाफोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 11:52 AM
Anupama
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब हम देखेंगे कि कुछ लोग अनुपमा के रेस्टोरेंट में आएंगे और तोड़फोड़ करना शुरू कर देंगे. हालांकि अनुज अपनी एक्स वाइफ की मदद के लिए आगे आएगा.
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा जनता के बीच काफी लोकप्रिय टेलीविजन शो है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. खैर, अनुपमा की लेटेस्ट कहानी अनु पर केंद्रित है, जिसने अपनी मेहनत से अमेरिका में नाम बनाया है और शेफ प्रतियोगिता जीत कर एक रेस्टोरेंट की मालिक भी बन गई है. इधर यशदीप को अनु से प्यार हो गया है, लेकिन जब वह उसे प्रपोज करता है, तो अनु उसका दिल तोड़ देती है और मना कर देती है. अनुज अभी भी अपनी एक्स वाइफ से प्यार करता है, लेकिन इस बात को वह कह नहीं पा रहा है, क्योंकि जल्द ही उसकी शादी श्रुति से होने वाली है.
अपनी मां को बर्बाद करेगा तोशु
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, सुपर शेफ प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली अनु (रूपाली गांगुली) को इंटरव्यू के दौरान पत्रकारों से थोड़े तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है. रिपोर्टर अनु से उसकी दो असफल शादियों के बारे में पूछते हैं और उसे जवाब देने में कठिनाई होती है. यशदीप (वकार शेख) अनु को प्रपोज करता है और उसके प्रति अपने प्यार का इजहार करता है, लेकिन, वह कहती है कि उसके पास उसे देने के लिए केवल दोस्ती है. इस बीच, तोशु उर्फ परितोष अनु से कैफे में वेटर की नौकरी मांगकर उसे शॉक्ड कर देता है. अनुपमा खुशी से उसे वह नौकरी दे देती है. लेकिन, तोशु के मन में एक और मकसद है. वह अपनी मां के खिलाफ प्लान बनाता है.
Also Read- Anupama Spoiler Alert: अंगूठी पहनाकर अनुपमा को प्रपोज करेगा यशदीप, क्या अनुज पलट देगा बाजी
अनुज की मदद करने के लिए अनुज बनेगा ढाल
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, तोशु रेस्टोरेंट में एक कस्टमर पर पानी फेंक देता है. हालांकि अनु उनसे माफी मांगती है. कस्टमर तोषु और अनुपमा पर भड़क उठता है. अचानक कुछ लोग उनसे सुपर शेफ की ट्रॉफी वापस ले लेते हैं और कैफे का शीशा भी तोड़ देते हैं. यशदीप, जो अनु का सपोर्ट कर रहा है, इसबार उसपर भड़क जाता है. खैर अपनी अनु को तकलीफ में देखकर अनुज उसका साथ देने के लिए आएगा और इस मुश्किल घड़ी में साथ देगा.
अनुपमा को बर्बाद करने के लिए श्रुति रचती है साजिश
अनुपमा की बर्बादी के पीछे श्रुति मास्टरमाइंड है और अनुपमा को अपमानित करने वाली हर चीज की प्लानिंग करती है, ताकि वह भारत वापस जाने का फैसला करे, लेकिन कथित तौर पर, आध्या को श्रुति की योजना के बारे में पता चल जाएगा. जल्द ही उसे एहसास होगा कि श्रुति काफी मतलबी है और उसने कभी दिल से अपनाया ही नहीं. वह अपनी मां का साथ देगी और उसे बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










