Anupama: अनुपमा के रेस्टोरेंट ओपनिंग में मीडियावाले करेंगे जमकर हंगामा, अनु से पूछेंगे- क्यों फेल हुई उसकी दोनों शादियां
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 May 2024 10:54 AM
Anupama
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीडिया वाले अनुपमा से उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल करते हैं. अनु उन्हें करारा जवाब देती है. वहीं, यशदीप उसे अपने दिल की बात कहता है.
Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा का ट्रैक दर्शकों का दिल जीत रहा है. सीरियल में दिखाया गया कि यशदीप काफी हिम्मत जुटाकर अनुपमा से अपने दिल की बात कहता है. अनुपमा पहले तो समझ नहीं पाती कि वो क्या कह रहा है. जब उसे समझ आता है तो वो चौंक जाती है. अनुपमा उसके प्रप्रोजल को मना कर देती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की दो असफल शादी की बात मीडिया में फैल जाती है और वो इससे काफी परेशान हो जाती है. उससे मीडिया वाले इसे लेकर सवाल पूछते है.
अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप, अनुपमा को अपनी भावनाओं के बारे में बताएगा. यशदीप उससे कहता है कि उसके दिल में वो अब बस गई है. यशदीप कहता है कि वो अपनी भावनाएं छुपा नहीं पा रहा था, इसलिए वो उसे बता रहा है. यशदीप कहता है कि, वो उससे प्यार करता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उसे भी हां ही कहना होगा. अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो इसपर कैसे रिएक्ट करें. अनुपमा कहती है कि उसे उसके हिस्से का प्यार मिल गया है और अब दोबारा किसी से प्यार नहीं करना चाहती है. वो प्यार में दोबारा हर्ट नहीं होना चाहती. अनु उसे सिर्फ दोस्त बनकर रहने के लिए कहती है.
मीडियावाले पूछेंगे अनुपमा से सवाल
अनुपमा एपिसोड में दिखाया जाएगा कि स्पाइस एंड चटनी के फिर से शुरू होने को लेकर और अनुपमा के कंपीटीशन जीतने को लेकर एक छोटी सी पार्टी रखी जाती है. इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है और इस दौरान अनु से मीडियावाले उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछते हैं. वो उससे पूछते हैं कि वो अपने दोनों शादियों को बचाने में कैसे फेल हो गई. मीडिया ने ये भी पूछा कि उनके ससुराल वालों ने उनके सपने पूरे होने नहीं दिए. पहले तो अनुपमा घबरा जाती है और फिर वो उन्हें मुंह तोड़ जवाब देती है. वो उनसे उसके संघर्ष के बारे में पूछने के लिए कहती है, ना कि उनके पर्सनल लाइफ के बारे में. वो कहती है वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी से कुछ नहीं कहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










