Anupama: अनुपमा का साथ छूटते ही मालती देवी हुई बर्बाद, गुरु मां हुई पाई-पाई की मोहताज, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अधिक रोमिल को लड़ाई के लिए उकसाता है और उन्हें लड़ने से पाखी रोकती है. इस बीच पाखी को चोट लग जाती है और अनुपमा उसकी मदद के लिए आती है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा इस समय टीआरपी रेस में सबसे आगे है और कोई दूसरा शो इसका मुकाबला नहीं कर पा रहा. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो में इन दिनों खूब सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. पाखी को लेकर वनराज और अनुपमा परेशान है तो दूसरी तरफ बरखा की जिंदगी में रोमिल की एंट्री हुई है, जो अंकुश का बेटा है. इस बीच शो में एक बहुत बड़ा टर्न आने वाला है, जिसे दर्शक देख चौंक जाएंगे.

पाखी को लगी चोट

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अधिक रोमिल को लड़ाई के लिए उकसाता है और उन्हें लड़ने से पाखी रोकती है. इस बीच पाखी को चोट लग जाती है और अनुपमा उसकी मदद के लिए आती है. अनुज अधिक और रोमिल को डांटता है. पाखी कहती है कि अधिक ने जानबूझकर उसे धक्का नहीं दिया. अनुपमा ये सुनकर हैरान रह जाती है कि वो हर बार उसे बचाने की कोशिश क्यों करती है. अधिक को जेल न भेजने पर रोमिल को अनुज- अनुपमा पर गुस्सा आता है. अधिक सोचता है कि जब तक पाखी उसकी तरफ नहीं होगी, अनुपमा उसका कुछ नहीं कर पाएगी.

अनुपमा में नया ट्विस्ट

अनुपमा में एक नया टर्न आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा कही गाड़ी से जा रहे होंगे, तो वो लोग मंदिर के बाहर रूकेंगे. उसी वक्त गाड़ी के बोनट पर आकर कोई औरत गिर जाती है. ये औरत कोई और नहीं मालती देवी होती है. गुरु मां को बुरे हाल में देखकर अनुपमा के होश उड़ जाएंगे. अब मालती देवी का हाल इतना बुरा कैसे और क्यों हुआ, इसपर से राज उठा होगा. क्या मालती देवी कोई नया प्लान कर रही है? बता दें कि शो में कुछ समय से वो गायब है. ऐसे में अनुपमा और अनुज की जिंदगी में उनका दोबारा आना, क्या तूफान लाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा.

Also Read: क्या Gadar 2 है एंटी-पाकिस्तानी फिल्म? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- देशों के बीच नफरत…

मालती देवी का हुआ बुरा हाल

वहीं, कई फैन पेज के मुताबिक मालती देवी का बुरा हाल अनुपमा के अमेरिका ना जाने की वजह से होता है. मालती को कोई स्पॉन्सर्स नहीं मिलता और वो अपने गुस्से की वजह से सारे गलत फैसले लेने लगती है और सबकुछ खो बैठती है. या मेकर्स कोई और प्लान बना रहे है, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. लेकिन शो काफी दिलचस्प होने वाला है.

Also Read: Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद बिग बॉस 17 में एंट्री मारेंगे एल्विश यादव? यूट्यूबर ने बताई सच्चाई

अबतक आपने अनुपमा में देखा

अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि किंजल की तबियत खराब हो जाती है. बा और बापूजी अपनी चिंता व्यक्त करते हैं, उन्हें संदेह है कि उन्हें कोई वायरल बीमारी हो गई है जो फैलती दिख रही है. अनुपमा को किंजल के बारे में बताकर बा उसे घर आने के लिए कहती है. अनुपमा शाह निवास पर वापस लौटती है, लेकिन वहां उसे अव्यवस्था का पता चलता है. परी रो रही है, काव्या की तबीयत ठीक नहीं है, किंजल को बुखार है और बापूजी अपनी दवा लेना भूल गए हैं, जिससे उनका रक्तचाप कम हो गया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola