Anupama: अमेरिका पहुंचते ही अनुपमा के साथ हुआ बड़ा हादसा! सड़क किनारे सोने पर हुई मजबूर
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा काफी परेशान है. वो लोगों से मदद मांगती है, लेकिन कुछ काम नहीं आता है. वो बार-बार देविका को फोन करती है, लेकिन फोन नहीं लगता. जैसे ही शाम ढलती है, बंद रेस्तरां का पता चलने पर एक कुछ बदमाश लोग उसका पीछा करने लगते है.
स्टार प्लस का शो अनुपमा में पांच साल का लीप आ गया है और कहानी आगे बढ़ गई है. अनुपमा अब अनुज और छोटी अनु से अलग अपनी मां के घर में रहती है. वो पांच साल से बाहर नहीं निकली है और अपनी दोस्त देविका की मदद से उसके अमेरिका जाने का सपना सच होता है. फ्लाइट में उसकी मुलाकात मिस्टर गोयनका से होती है. वहां पहुंचते ही अनुपमा के साथ बड़ा हादसा हो जाता है, जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं था. जिस रेस्तरां में वो काम करने वाली होती है, वो बंद हो जाता है. अनुपमा ये देखकर बहुत ज्यादा घबरा जाती है और उसे समझ नहीं आता है कि आगे क्या करें. वो देविका को कॉल करती है, लेकिन उसका फोन नहीं लगता है.
अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा काफी परेशान है. वो लोगों से मदद मांगती है, लेकिन कुछ काम नहीं आता है. वो बार-बार देविका को फोन करती है, लेकिन फोन नहीं लगता. जैसे ही शाम ढलती है, बंद रेस्तरां का पता चलने पर एक कुछ बदमाश लोग उसका पीछा करने लगते है. अनुपमा से वो पूछते है कि क्या उसे सस्ते होटल की जरूरत है. इसपर वो हां कहती है. जिसके बाद वो उसे अपने साथ चलने के लिए कहते है. अनुपमा उसके पीछे चलने लगती है. वह उसे संकरी गली में ले जा रहा है. अनुपमा को वहां वो ले जाता है जहां उसके दोस्त उसका इंतजार करते होते है. वो उससे उसका पर्स और सामान का बैग छीनकर भाग जाते हैं. वह पुलिस के लिए चिल्लाती है और रोती है क्योंकि वे उसका पासपोर्ट और पैसे लेकर भाग जाते हैं. अनुपमा बिल्कुल हेल्पलेस फील करती है और सड़क किनारे सो जाती है. वो अमेरिका आने पर पछताती है.
अनुपमा ने मांगी मदद
वनराज अपने घर पर हवन करवाता है और सोचता है कि वो अपने सभी पुराने संबंधों का छोड़ देगा. वो सोचता है कि उसकी जिंदगी का मकसद सिर्फ समर का बेटा है. काव्या सोचती है कि उसे पत्नी के अधिकार तो मिल गए, लेकिन उसका मातृ प्रेम छूट गया. डिंपी सोचती है कि उसके बेटे को यहां परिवार, पालन-पोषण मिल रहा है और वो इस पिंजरे में रह रही है. वहीं, अनुज की एंट्री होती है और वो फोन पर बात करते हुए कहता है कि वो पांच साल से अमेरिका में बिजनेस कर रहा है. अनुपमा जागती है और वो एक रेस्तरां के अंदर जाने की कोशिश करती है, लेकिन महिला गार्ड उसे रोक देती है.
अनुपमा ने लगाया देविका को फोन
अनुपमा गार्ड से बहुत विनती करती है कि उसे अंदर रेस्तरां में जाने दें, लेकिन वो उसकी नहीं सुनती. अनुपमा उसे बताती है कि उसका वीजा पासपोर्ट चोरी हो गया है, फिर भी वो उसकी मदद नहीं करती. अनुपमा उससे थोड़ा पानी देने के लिए कहती है. महिला गार्ड पूछती है कि क्या उसके पास पैसे हैं और उसे जाने के लिए कहती है. वहीं, अनुपमा की नजर वहां के पुलिस पर पड़ती है और उसे देविका की बातें याद आती है. देविका ने उससे कहा था कि वो हमेशा साथ में अपने पास वीजा और पासपोर्ट रखें.
अनुपमा में होगी नयी एंट्री
अनुपमा की जिंदगी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बार में दर्शकों ने कभी सोचा नहीं होगा. कहा जा रहा है कि अनुज जिंदगी में नई लड़की की एंट्री होगी. अनुपमा से अलग होने के बाद अनुज की लाइफ में नयी लड़की आएगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने अनुज की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने के लिए आयशा सिंह, सुकृति कांडपाल और सना मकबूल को अप्रोच किया गया है. आयशा आखिरी बार ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई के रोल में दिखी थी. फैंस उनके कमबैक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










