Anupama Upcoming Episode: रूपाली गांगुली ने अपकमिंग एपिसोड से हटाया पर्दा, कहा- अनुपमा के लिए जीतना बहुत बड़ी बात है
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Sep 2025 11:54 AM
रूपाली गांगुली ने अपकमिंग एपिसोड से हटाया पर्दा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा का ट्रैक इस समय अनु और राही के डांस प्रतियोगिता के आस-पास घूम रहा है. फाइनल में अनु और राही एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती है और जमकर डांस करती है. इस बीच रूपाली गांगुली ने अपकमिंग एपिसोड से पर्दा हटाया है.
Anupama Upcoming Episode: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों बहुत रोमांचक हो गया है. डांस प्रतियोगिता को लेकर अनु और राही काफी तैयारी कर रही है. राही अपनी मां को हराकर ये ट्राफी अपने नाम करना चाहती है. दूसरी तरफ राही की जीत के लिए ख्याति, मोटी बा और गौतम अलग-अलग प्लान बना रहे. गौतम तो अनु को एक कमरे में लॉक करवा देता है, ताकि वह ग्रैंड फिनाले में ना जा पाए. हालांकि पराग सही वक्त पर आ जाता है और उसे कमरे से बाहर निकाल लेता है. इस बीच अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर रूपाली ने बात की.
रूपाली गांगुली ने अपकमिंग एपिसोड से हटाया पर्दा
रूपाली गांगुली ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, “आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है क्योंकि मैं अपनी बेटी राही के खिलाफ डांस करने जा रही हूं. यह मां और बेटी के बीच की एक तरह की जंग होगी, जिसमें दर्शक जबरदस्त ड्रामा देखेंगे. लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, अभी पता नहीं है आगे क्या होगा, हो सकता है सब ठीक हो जाए और अनुपमा और राही के बीच सुलह हो जाए. अनुपमा के लिए जीतना बहुत बड़ी बात है और साथ ही राही भी कड़ा मुकाबला दे रही है.”
जानें क्या दिखाया जाएगा अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और अनुपमा का धमाकेदार परफॉर्मेंस देखकर जजेस और दर्शक काफी इम्प्रेस होते हैं. जजेस उनकी तारीफ करते हैं. हालांकि ट्राफी अनु के हाथ लगती है और वह डांस प्रतियोगिता जीत जाती है. राही ही उसे ट्राफी देती है क्योंकि जजेस ऐसा चाहते हैं. राही इस हार से तिलमिला जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अपनी हार के लिए अनु को दोषी ठहराती है. वह कभी नहीं परफॉर्म करने की बात कहती है और अपना डांस अकेडमी बंद करने का फैसला लेती है.
यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










