Anupama Twists: गिरिजा को चट्टान से नीचे धक्का देगा सोनू, ये 2 शख्स उसकी जान बचाएंगे, प्रकाश करेगा अनु की बेटी को किडनैप
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Oct 2025 11:28 AM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गिरिजा पर प्रकाश के आदमी हमला करते हैं. दूसरी तरफ ईशानी को प्रेम, राजा से दूर रहने के लिए कहता है. उसे समझ नहीं आता कि वह वापस कॉलेज से घर क्यों आ गई.
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति, प्रार्थना पर खाने के लिए प्रेशर डालती है. वह उसे बताती है कि ये आर्यन का फेवरेट डिश था. उसी वक्त गिरिजा वहां आ जाती है. प्रार्थना, गिरिजा से पूछती है कि वह पढ़ी-लिखी होने के बाद भी प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती. दूसरी तरफ अनुपमा बताती है कि समर का खूनी सोनू राठौड़ आजाद बाहर घूम रहा है. वह कहती है कि अब उसे समझ आ रहा कि समर उसे इस गांव में क्यों लेकर आया. वह कहती है कि वह अपने समर को न्याय दिला कर रहेगी.
गिरिजा पर होगा हमला
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु कसम खाती है कि वह प्रकाश और सोनू के खिलाफ लड़ेगी. प्रकाश के आदमी गिरिजा को मारने के लिए उसके घर पर हमला करते हैं. प्रार्थना, राही का अलर्ट करती है. अनुपमा उसे बचाने के लिए जात है. प्रकाश को पता चल जाता है कि गिरिजा मिल गई है और वह गिरिजा को मारने के लिए अपने आदमियों से कहता है. अनुपमा से वह बदला लेने की कसम खाता है. दूसरी तरफ बा, लीला और किंजल वहां से जाने की बात कहती है. तीनों स्थिति को खतरनाक बताती है. उनकी बात सुनकर अनु हैरान हो जाती है.
राही को किडनैप करेगा प्रकाश
प्रेम को समझ नहीं आता कि ईशानी वापस कॉलेज छोड़कर अचानक क्यों आ गई. वह उसे राजा से दूर रहने के लिए कहता है. अनु, देविका से सोनू और प्रकाश का पर्दाफाश करने का प्लान बताती है. अनु, देविका से कहती है कि दशहरे पर वह उन दोनों का असली चेहरा सबके सामने लाकर रहेगी. राही को समर की आवाज सुनाई देती है और वह अनु की मदद करने का फैसला करती है. गिरिजा को मनाने के बाद वह भी इस लड़ाई में अनु का साथ देने के लिए तैयार हो जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गिरिजा पर सोनू हमला करता है. इस बीच चट्टान से वह नीचे गिर जाती है, लेकिन अनु और देविका उसे बचा लेते हैं. इसमें सोनू चट्टान से नीचे गिर जाता है. प्रकाश, राही को किडनैप कर लेता है और अनु को वॉर्निंग देता है कि अगर सोनू को कुछ हुआ तो वह राही को नहीं छोड़ेगा.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: नयी ईशानी बनकर अक्षिता वात्स्यायन ने सीरियल में ली एंट्री, कहा- ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि इमोशन है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










