Anupama Twists: अपने दामाद को घर से बाहर निकाल देगा पराग, अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तोशू, अनु को मिलेगा बड़ा ऑफर
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Nov 2025 11:25 AM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना अपनी मां को बताती है कि अंश ने उसे धक्का नहीं दिया था. ख्याति उसको यकीन दिलाती है कि वह इस बारे में पराग से बात करेगी. दूसरी तरफ अनु को एक बड़ा ऑफर मिलेगा.
Anupama Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, अंश का कॉलर पकड़ लेता है. पराग उससे कहता है कि वह उसको नहीं छोड़ेगा क्योंकि उसने प्रार्थना को दुख पहुंचाने की कोशिश की. अंश उसे यकीन दिलाता है कि उसने कुछ नहीं किया. पराग उसे घर से बाहर निकाल देता है. अंश अपनी पत्नी से पूछता है कि क्या उसे उस पर भरोसा नहीं है. प्रार्थना उसे जाने के लिए कहती है. अनु, पराग से पूछती है कि क्या वह सारे रिश्ते तोड़ देगा. मोटी बा कहती है कि उसे अपने बच्चों से इस बारे में पूछना चाहिए. अनु, अंश को अपने साथ चलने के लिए कहती है.
तोशू को थप्पड़ मारेगी अनुपमा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में तोशू, अंश से कहता है कि वह लोग मिलकर कोठारी परिवार से बदला लेंगे. अनु उसे थप्पड़ मारती है और कहती है कि उसे अपना दिमाग यूज करना चाहिए. अनु, परी से पूछती है कि क्या चिल्लाने से रिश्ते ठीक हो जाते हैं. अनु उसे समझाती है रिश्ते नाजुक होते हैं और उसे अच्छे से संभालना चाहिए . दूसरी तरफ प्रार्थना, ख्याति से कहती है कि अंश ने उसे धक्का नहीं दिया था. ख्याति उससे कहती है कि ये बात उसने उस वक्त क्यों नहीं कहा. ख्याति इस बारे में पराग से बात करती है, लेकिन वह अंश को ही दोषी मानता है. प्रेम, राही को समझाता है, लेकिन वह कहती है कि उसने उसका दिल दुखाया.
अनु को मिलेगा बड़ा ऑफर
अनुपमा और ईशानी दोनों परिवारों के लिए प्रार्थना करती हैं. अंश कहता है कि अपने माता-पिता को खोने के बाद वह प्रार्थना को नहीं खोना चाहता है. राही अपनी मां को फोन करती है और कहती है कि उसे काफी बुरा लग रहा है. राही अपने ससुर से अंश और राजा को लेकर बात करने का सोचती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को मुंबई में परफॉर्म करने का ऑफर मिलता है. परी, राजा को साथ देखकर शॉक्ड हो जाती है. परी, राजा को थप्पड़ मार देती है. मीता, राजा से पूछती है कि उसे चोट कैसे लगी. वह अपनी मां से झूठ बोल देता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










