Anupama Twists: समर के कातिल सोनू को लेकर प्रकाश से सवाल करेगी अनुपमा, इस शख्स की जान है खतरे में
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Oct 2025 10:01 AM
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि लीला, प्रार्थना और ख्याति को लेकर परेशान होती है. वह कहती है कि ख्याति बार-बार आर्यन का नाम लेकर प्रार्थना का दिमाग खराब कर देगी. किंजल कहती है कि ख्याति, प्रार्थना की मां और एक अच्छी इंसान है. लीला कहती है कि किंजल और अनु को सब अच्छ […]
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि लीला, प्रार्थना और ख्याति को लेकर परेशान होती है. वह कहती है कि ख्याति बार-बार आर्यन का नाम लेकर प्रार्थना का दिमाग खराब कर देगी. किंजल कहती है कि ख्याति, प्रार्थना की मां और एक अच्छी इंसान है. लीला कहती है कि किंजल और अनु को सब अच्छ लगते हैं. प्रकाश की फैमिली अनु और उसकी टीम का स्वागत अपने घर पर करते हैं. अनु की नजर प्रकाश पर पड़ती है. वह देखती है कि राही और माही को प्रकाश गंदे नजर से देख रहा है.
प्रकाश के घर जाएगी अनुपमा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रकाश से राही कहती है कि उसने सुना है कि गांव से कुछ लड़कियां गायब है. प्रीत कहती है कि प्रकाश ने तो कहा था कि लड़कियां गांव में बहुत सेफ है और वह आराम से गांव में घूम सकती है. प्रकाश कहता है कि लड़कियां इसलिए गायब है कि वह दूसरे गांव के लड़कों के साथ भाग गई थी. अनु इसपर कहती है कि शायद वह लड़कियां किसी के डर से गायब है गांव से. अनु, प्रकाश से पूछती है कि उसने पिछले हफ्ते उस लड़के को मरने से क्यों नहीं बचाया. प्रकाश कहता है कि वह भगवान के फैसले में दखल नहीं दे सकता.
सोनू को लेकर प्रकाश से सवाल करेगी अनुपमा
अनु को प्रकाश की पत्नी वहां से चले जाने के लिए कहती है. वह कहती है कि उसका पति काफी खतरनाक है और इस वजह से उसे गांव छोड़कर चले जाना चाहिए. अनु ये सुनकर हैरान हो जाती है. तभी उसे सोनू के बारे में पता चलता है और उसे समर की याद आती है. वह सोनू को खोजने लगती है, लेकिन प्रकाश उसे रोक लेता है. वह प्रकाश से पूछती है वह समर के खूनी को कैसे जानती है. प्रकाश कहता है कि उसे कुछ नहीं पता. अनु उसे बताती है कि वह सब कुछ जान गई है. प्रकाश को शक होता है कि गिरिजा ने अनु को सबकुछ बता दिया है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रकाश, गिरिजा को मारने का प्लान करेगा.
यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: समर के कातिल सोनू का पिता है प्रकाश? इस नयी एंट्री से मचेगा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










