Anupama Twist: वापस आएगा समर, अनु के माथे पर फेरेगा अपना हाथ, चौंक जाएगी अनुपमा
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2025 12:08 PM
अनुपमा और समर, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बस में अनु और उसकी टीम खूब मस्ती करती है. दूसरी तरफ मोटी बा को अपने परिवार की याद आती है. कोठारी हाउस में पराग शाह फैमिली को रहने के लिए बुलाता है. ये बात मोटी बा को पसंद नहीं आता.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला कहती है कि जब सब बस में बैठ जाएंगे तो असली मजा शुरू होगा. परी, किंजल, माही और प्रीत बस के दोनों साइड बैनर लगा देती है, जिससे बस सुंदर लगने लगता है. सारे लोग बस में बैठ जाते हैं. बा गुलाबो को बस सावधानी से चलाने के लिए कहती है. राही, प्रीत से उसकी सीट मांगती है. प्रीत कहती है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और इस वजह से उसने आगे की सीट ली है. तभी राही की नजर अनु के बगल वाली सीट पर पड़ती है, जो खाली होती है.
कोठारी परिवार में शाह फैमिली रहने आएगी
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा अकेले अपने घर में बैठी होती है. उसे अपने परिवार की याद आती है. उसे बड़ी बेचैनी होती है. पराग ये देखता है और कुछ नहीं कहता. दूसरी तरफ बस में अनु दो समूहों में टीम को बांटती है और वह लोग गेम खेलते हैं. अनु बताती है कि प्रार्थना बैग में से एक पेपर उठाएगी और फिर उसमें जो लिखा होगा, वह उस शख्स को करना होगा. दूसरी तफ कोठारी हाउस में मोटी बा को पता चलता है कि शाह परिवार उसके घर में आकर रहने वाले हैं.
सपने में अनु ने देखा समर को
मोटी बा, हसमुख से कहती है कि उसने शाह परिवार को माफ नहीं किया है. प्रेम कहता है कि वह खाना बनाने का काम संभाल लेगा. पराग अपनी मां से कहता है कि उसने भी कई गलतियां की है, लेकिन सबने उसे माफ कर दिया. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सबके साथ सरिता के गांव जाती है और उसे वहां पर समर की मौजूदगी फील होती है. रात में अनु सपना देखती है कि वह समर उसके माथे पर हाथ फेर रहा है. वह उसका टच फील करती है और अपनी आंखें खोल लेती है. वह समर को अपने पास खड़ा देखकर हैरान हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में होगी 2 नयी एंट्री, समर की आत्मा आएगी अनु से मिलने, उसकी हत्या से हटेगा पर्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










