Anupama New Entry: सीरियल में होगी 2 नयी एंट्री, समर की आत्मा आएगी अनु से मिलने, उसकी हत्या से हटेगा पर्दा
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2025 9:40 AM
अनुपमा में समर की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दो नयी एंट्री होने वाली है. उन दोनों एंट्री से कहानी में नया टर्न एंड ट्विस्ट आएगा. दूसरी तरफ अनुपमा को अपने बेटे समर की मौत से जुड़ा एक बड़ा हिंट मिलेगा, जो कहानी की दिशा बदल देगी.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि अनु अपनी दोस्त देविका का साथ देने वाली है. देविका को कैंसर है और ये बात कोठारी और शाह परिवार में हर कोई जानता है. ट्रिप पर देविका के साथ राही, परी, माही, ख्याति सहित 12 लोग जाएंगे. इस बीच अनुपमा को अपने बेटे समर की मौत के बारे में अहम जानकारी मिलने वाली है. समर की किसी ने गोली मार करके हत्या कर दी थी.
अनुपमा में होगी दो नयी एंट्री
अनुपमा में दो नये कलाकारों की एंट्री होने वाली है. अनिल गवास और सुनील तावड़े की एंट्री अनुपमा में होने वाली है. नवरात्रि के ट्रैक में दोनों अहम किरदार निभाएंगे. अनिल और सुनील की एंट्री से समर की मौत के रहस्य से पर्दा हटेगा.
समर की मौत से हटेगा पर्दा
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घागरी फुंकणे डांस अनु और उसके ग्रुप का ध्यान अपनी खींच लेते हैं. इस उत्सव के दौरान अनु को कुछ अजीब महसूस होता है. अनु को मंदिर से गुजरते वक्त हवा में एक अजीब किस्म का तनाव फील होता है. प्रकाश भाऊ की अशुभ उपस्थिति उसे महसूस होती है. प्रकाश भाऊ, अनु को वॉर्निंग देता है. सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है जब अनु को समर की मौत के बारे में बड़ा सुराग मिलता है. समर की मौत में सोनू राठौड़ की संलिप्तता के बारे में अनु को पता चलेगा.
समर की एंट्री
हाल ही में समर यानी सागर पारेख और अनुपमा की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. फोटो में दोनों साथ में खड़े दिखे थे. कहा जा रहा है कि अनु सपने में समर को देखेगी. सपने में वह अपनी मां को अपनी मौत को लेकर हिंट देगा. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है.
यह भी पढ़ें- Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










