Anupama Twist: अनुज और माया के रिश्ते पर सवाल उठाएगा ये शख्स, अनुपमा मारेगी थप्पड़, राही-प्रेम की टूटेगी शादी
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Mar 2025 6:30 AM
Anupama Twist
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा आने वाला है, क्योंकि राही के असली पिता हल्दी फंक्शन में आएंगे और अनुज-माया के रिश्ते को लेकर घिनौना आरोप लगाएंगे.
Anupama Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट और बहुचर्चित शो अनुपमा अपने एंटरटेनिंग एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. लेटेस्ट कहानी इन-दिनों प्रेम और राही के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं. इनका प्यार देखकर कोठारी और शाह हाउस भी मान जाते हैं और तैयारियां शुरू जाती है. सबसे पहले मेहंदी फंक्शन होता है, जिसमें माही ने चाल चलते हुए राही की मेहंदी खराब करने की साजिश रची, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई.
राही के असली पिता ने अनुज पर लगाया घिनौना आरोप
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जब कोठारी और शाह राही और प्रेम के ग्रैंड हल्दी फंक्शन का आनंद लेते हैं, तो राही के असली पिता संपत इवेंट में पहुंचते है. उन्हें अचानक देखकर हर कोई शॉक्ड रह जाता है. संपत राही की मां ‘माया’ और अनुज के रिश्ते के बारे में चौंकाने वाला खुलासा भी करता है. वह सबके सामने बताता है कि कैसे माया एक ‘बार डांसर’ हुआ करती थी और अनुज माया के साथ रहने के लिए मुंबई चला गया था.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
संपत को थप्पड़ मारती है अनुपमा
संपत के आरोपों को सुनकर, मोती बा अनुपमा से सवाल करती हैं और राही को ‘गंदा खून’ कहती है. वह उनकी परवरिश पर भी सवाल उठाती हैं. हालांकि, अनुपमा कहती है कि राही केवल उसकी और अनुज की बेटी है. जैसे-जैसे बातचीत बढ़ती है, संपत दावा करता है कि अनुज माया के साथ रहने के लिए मुंबई चला गया था और वह उसके करीब आ गया था. संपत का यह आरोप अनुपमा के लिए ताबूत पर आखिरी कील के रूप में आता है. वह पलटकर संपत को जोरदार थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ती है. वह संपत की बातों में आने वाला लोगों को भी सुनाती है और कहती है कि अनुज माया के लिए नहीं बल्कि राही की तलाश में मुंबई गया था.
राही और प्रेम का रिश्ता तोड़ना चाहती है मोटी बा
हालांकि, अनुपमा की बातों पर कोई भी भरोसा नहीं करता है. मोती बा ने राही की परवरिश पर उंगली उठाई और राही और प्रेम की शादी को तोड़ने का फैसला किया. यह बात सुनकर दोनों का दिल टूट जाता है. अब अनु कैसे अपने प्यार को बेगुनाह साबित करेगी और बेटी राही का दिल टूटने से बचाएगी. अनुपमा का निर्माण राजन शाही की ओर से किया गया है और इसमें शिवम खजुरिया, रूपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय को शो के प्रमुख चेहरों के रूप में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










