Anupama Twist: राही के बाद ये शख्स बनेगा अनुपमा का दुश्मन, ग्रैंड फिनाले से पहले अनु के साथ होगा बड़ा हादसा, ये शख्स होगा जिम्मेदार

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Sep 2025 10:43 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनु और प्रीत का डांस परफॉर्मेंस जजेस को पसंद आता है. दोनों को सबसे खूब तारीफ मिलती है. जजेस उससे पूछते हैं कि वह एक हाथ बांध कर कैसे डांस करने में सफल हुई. दूसरी तरफ अनु को हराने के लिए एक और शख्स जाल बुन रहा है.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डांस चैलेंज के लिए राही, देविका को दीपा के लिए चुनती है. दूसरी तरफ अनु मीता के साथ डांस करने के लिए पाखी को चुनती है. सभी ‘मेरा तन डोले’ गाने पर डांस करते हैं. राही किसी भी कीमत पर ये डांस प्रतियोगिता जीतना चाहती है. वह नाचते हुए दीपा को गिराने के लिए एक चाल चलती है. अनु को इस बारे में पता चल जाता है और वह इस बारे में अपनी टीम को तैयार रहने के लिए कहती है.

ग्रैंड फिनाले से पहले अनु के साथ होगा बड़ा हादसा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम अपने ख्यालों में खोया रहता है. वह ग्रैंड फिनाले से पहले अनु को एक एक कमरे में बंद करने का प्लान करता है. प्रार्थना उसे देख लेती है और उसे गौतम पर शक होता है. वह इस बारे में अंश को बताती है कि गौतम, अनु को घूर रहा है. अंश को भी प्रार्थना की बात सही लगती है और दोनों गौतम पर नजर रखने का फैसला करते हैं. डांस प्रतियोगिता के अगले राउंड में अनु-प्रीत वर्सेज राही-माही को देखने के लिए उत्साहित होते हैं. प्रीत जख्मी होती है और इस अनु को लगता है कि उसे भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलना चाहिए. प्रीत का साथ देने के लिए अनु उसके साथ डांस करती है.

अनु और प्रीत को मिलेगी जजेस से तारीफ

अनु और प्रीत का डांस परफॉर्मेंस जजेस को पसंद आता है. दोनों को सबसे खूब तारीफ मिलती है. जजेस उससे पूछते हैं कि वह एक हाथ बांध कर कैसे डांस करने में सफल हुई. अनु कहती है कि एक मां होने के नाते सालों के अभ्यास का नतीजा है. दूसरी तरफ होस्ट एक दूसरा चैलेंज लेकर आते हैं. वह रिवील करते हैं कि फाइनल राउंड में राही वर्सेज अनु होगा. डांस टीम के और मेंबर्स ये सुनकर काफी अपसेट हो जाते हैं. अब इसमें ग्रुप परफॉर्मेंस ना होकर सिर्फ एक मेंबर डांस करेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: राजन शाही ने रुपाली गांगुली के खिलाफ को-स्टार्स की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह सॉफ्ट टारगेट हैं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola