Anupama: राजन शाही ने रुपाली गांगुली के खिलाफ को-स्टार्स की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह सॉफ्ट टारगेट हैं
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2025 11:15 AM
राजन शाही ने रुपाली गांगुली को लेकर कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: प्रोड्यूसर राजन शाही के शो अनुपमा में रुपाली गांगुली लीड रोल निभा रही. शो छोड़ने के बाद कुछ को-स्टार्स ने उन्हें ‘इनसिक्योर’ और ‘टॉक्सिक’ कहकर निशाना बनाया. हाल ही में राजन शाही ने इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. जानें उन्होंने क्या कहा.
Anupama: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर राजन शाही का शो अनुपमा हर बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहता है. शो में रुपाली गांगुली मुख्य किरदार निभाती हैं. शो छोड़ने के बाद उनके कई को-स्टार्स ने उनपर आरोप लगाया गया कि वह इनसिक्योर और टॉक्सिक है. अब राजन शाही ने एक इंटरव्यू में इसपर खुलकर बात की. उन्होंने कहा इंडस्ट्री में उनके काम और काबिलियत की हमेशा सराहना की गई है.
राजन शाही बोले- रूपाली सॉफ्ट टारगेट हैं
अनुपमा के कई को-स्टार्स ने रुपाली गांगुली को लेकर कई तरह की बातें की है. इसपर प्रोड्यूसर राजन शाही ने इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन से बातचीत में कहा, “जब लोग रुपाली गांगुली की बुराई करते हैं, तो यह मीडिया में भी छा जाता है. मैं एक ऐसे एक्टर को जानता हूं जो मीडिया को अपने घर बुलाकर अनुपमा के बारे में बुराई करता था. मैंने उसे सेट से 2:30 बजे निकाल दिया. एक ऐसा मामला हुआ था, जिसके बारे में किसी को नहीं पता, इसलिए मैं ज्यादा नहीं बताना चाहता. इसके बाद उसने शो के खिलाफ एक कैंपेन शुरू कर दी. आप क्यों नहीं बोले जब आप खुद शो का हिस्सा थे? रुपाली सॉफ्ट टारगेट हैं. अगर उनके बारे में बात करेंगे तो लोगों का ध्यान आसानी से मिलता है.”
राजन शाही बोले- 5-6 ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने रुपाली के खिलाफ बात…
आगे राजन शाही ने कहा, “कोई भी परफेक्ट नहीं है, रुपाली भी कुछ जगहों पर गलती कर सकती हैं. जब आप साथ काम करते हैं, तो छोटे-मोटे विवाद होना स्वाभाविक है. मैं हमेशा उन्हें यही कहता हूं कि इसे दिल पर मत लें और अपने काम पर फोकस करें. लोग रुपाली की बुराई करके खुद का आनंद लेते हैं. 5-6 ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने रूपाली के खिलाफ बात की, वे क्या करेंगे जब कुछ दिनों में उनके आर्टिकल खत्म हो जाएंगे?”
जानें क्या दिखाया जा रहा अनुपमा में
अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि राही अनलिमिटेड टीम को बाहर कर देगी और डांस रानी को बाहर नहीं होने देगी. राही कहती है कि वह अपने दम पर जीतना चाहती है. ख्याति और मोटी बा को उसका फैसला पसंद नहीं आता है और वह उसपर गुस्सा करती है. दूसरी तरफ देविका के तबीयत खराब होने के बारे में अनु को शक होता है.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










