Anupama Twist: नया विलेन बनकर सीरियल में एंट्री ले रहा ये शख्स, अनुपमा के जिंदगी में फिर आएगा नया तूफान

anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. एक रहस्यमय बिल्डर शाह हाउस में एंट्री करता है. तोशू सोचता है कि ये वनराज का कोई रिश्तेदार है.
Anupama Twist: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुज, अंकुश से अपना बिजनेस वापस करने के लिए कहता है. अंकुश उसे कुछ भी लौटाने से मना कर देता है और कहता है ये सब उसका है. अनुज उसे वॉर्न करता है और उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कहता है. दूसरी तरफ माही को तोशू शाह हाउस से बाहर निकाल देता है. अनु पूरे दिल से माही का स्वागत आशा भवन में करती है. जल्द ही शो में एक नये विलेन की एंट्री होने वाली है.
अनुपमा में किसकी होने जा रही एंट्री
बिग बॉस 13 फेम अरहान खान की अनुपमा में एंट्री होने वाली है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो, अरहान ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ये मैटर नहीं करता कि किरदार नेगेटिव है या पॉजिटिव. मेरे लिए इसे लेने के लिए एक मजबूत भूमिका होनी चाहिए. अगर अफवाहों की मानें तो उनकी एंट्री सीरियल में एक नया ट्विस्ट ला सकती है.
अरहान खान का सीरियल अनुपमा में क्या होगा किरदार
सीरियल अनुपमा में अरहान विलेन का किरदार निभाएंगे या वनराज शाह की जगह लेंगे, ये क्लियर नहीं हुआ है. हालांकि शो में एक नये एंट्री से कहानी और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अरहान के आने से शाह परिवार में उथल-पुथल मच जाएगा. वो अनु के लिए नयी चुनौतियां लेकर आएगा.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. एक रहस्यमय बिल्डर शाह हाउस में एंट्री करता है. तोशू पहले सोचता है कि ये वनराज का कोई रिश्तेदार है, लेकिन जब सच्चाई उसे पता चलती है तो उसके होश उड़ जाते हैं. वो आदमी शाह हाउस और उनके मौजूदा निवास दोनों का नया मालिक है. वो शख्स पूरे परिवार को शाम तक घर खाली करने के लिए कहता है.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










