Anupama: लौट आई अनुज की खोई हुई याददाश्त, अनुपमा से अलग होने का बनाएगा प्लान, टूट जाएगी अनु

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा होने वाला है, क्योंकि अनुज अपनी बेटी आध्या को याद करते हुए अपनी याददाशत वापस पा लेता है. यही नहीं वह अनु से अलग होने की भी प्लानिंग करता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी की वजह से इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह शो अपनी मौजूदा कहानी के साथ टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और प्रशंसक मान के दोबारा जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं. छह महीने की लीप के बाद, अनु आशा भवन में रह रही है. हालांकि उसपर काफी कर्ज भी है, जबकि अनुज आध्या की मौत के बाद अपनी याददाश्त खो चुका है. दूसरी ओर, वनराज एक सफल बिजनेसमैन बन गया है और बहुत अधिक अहंकारी हो गया है. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि, अनु को पता चलता है कि आध्या मरी नहीं है और बरखा और अंकुश अनुज की सारी प्रोपर्टी अपने नाम कर ली है. वह उनसे बदला लेने का वादा करती है.

अपनी बेटी को यादकर बार-बार इमोशनल हो जाता है अनुज

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनुज यह जानकर अपना होश खो बैठता है कि उसकी बेटी आध्या मर गई है और उसकी याददाश्त चली जाती है. वह भिखारी बन जाता है और अपनी बेटी आध्या को याद करता है. अनुपमा अनुज की देखभाल करती है और उसे बेहतर बनाने का वादा करती है. अनु हर हाल में अनुज की रक्षा करती है, लेकिन दूसरी ओर अनुज वह अपनी बेटी आध्या के बारे में सोच रहा है और उसे अनुपमा की कोई परवाह नहीं है. अनुपमा अनुज को अपने रोमांटिक मोमेंट की याद दिलाती है, अनुज कुछ भी याद नहीं करता है, बस अपनी बेटी को यादकर इमोशनल हो जाता है.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: आध्या की नहीं हुई है मौत, अब शुरू होगी मीनू और सागर की लव स्टोरी, वनराज फिर बनेगा विलेन

Read Also- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

लौट आएगी अनुज की याददाशत

अनुपमा एक चमत्कार की कामना करती है, जो आध्या को उनके जीवन में वापस लाएगा. वह अनुज को गले लगाती है और उस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कहती है, जिससे वह गुजर रहा है. अनुज अपनी खोई हुई याददाश्त वापस पा लेगा और अनुपमा से अलग होने की प्लानिंग करेगा. दूसरी ओर, वनराज अनु के पास आता है और उसे खरी-खोटी सुनाता है. वनराज अनुपमा को चुनौती देकर चेतावनी देता है. इधर अनुज अनुपमा को आध्या की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराता है और उससे नफरत करता है. क्या अनुज अनुपमा को हमेशा के लिए छोड़ देगा? क्या अनुपमा साबित करेगी वह बेगुनाह है?

Entertainment Trending Videos

Also Read-Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola