Anupama Twist: सब कुछ छोड़ कर मुंबई पहुंची अनुपमा, सिर्फ साथ आए ये 2 लोग, माही की शादी के बाद कोठारी हाउस में फिर से बजेगी शहनाई?

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2025 12:06 PM

विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, राजा को लेकर परेशान होती है. वह मीता से उसके लिए दूसरी लड़की खोजने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनु, ईशानी और परी को मुंबई ले जाने के फैसले को नहीं बदलती.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु शाह परिवार को बताती है कि वह ईशानी और परी को अपने साथ मुंबई ले जाएगी. परी और ईशानी जाने से मना करती है. पाखी और तोशू भी अनु के फैसले से सहमत नहीं होते. बा अनु को उन्हें ले जाने से रोकती है. अनु कहती है कि उसका फैसला अब नहीं बदलेगा. किंजल कहती है कि परी और ईशानी, अनु के साथ रह सकती है. दूसरी तरफ राही, माही के बारे में सोचती है. वह ख्याति से कहती है कि वह एक अच्छी बहू बनना चाहती है और सब कुछ खुद से संभालना चाहती है.

राजा की फिर शादी करवाएगी मीता?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु बा से कहती है कि पहले पाखी और तोशू उससे ईशानी और परी को संभालने के लिए कह रहे थे. अनु कहती है कि वह अब जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है. पाखी और तोशू कहता है कि वह अब अपने बच्चों को खुद से संभाल लेंगे और उन्हें मुंबई जाने की कोई जरूरत नहीं है. अनु कहती है कि वह परी और ईशानी को मुंबई ले जा रही है और ये फाइनल है. वह उन्हें अपने फैसले पर यकीन करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में राजा से मोटी बा पूछती है कि क्या वह अनु या परी से मिलने गया था. राजा कहता है कि वह किसी से मिलने नहीं गया था. राजा कहता है कि वह किसी से भी मिल सकता है और इसके लिए उसे किसी की परमिशन नहीं चाहिए.

मुंबई पहुंची ईशानी और परी

मोटी बा मीता से कहती है कि वह राजा के लिए दूसरी लड़की खोज कर उसकी शादी करवाए, ताकि वह परी को भूल जाए. राही कहती है कि राजा के दिल में परी के लिए सच्चा प्यार है और ऐसे में वह परी को भूल नहीं पाएगा. शाह हाउस में बा कहती है कि अनुपमा, ईशानी और परी को ले जाकर गलती कर रही है. अनु कहती है कि नया जगह, नया घर दोनों को ठीक होने में मदद करेगा. मोटी बा कहती है कि अच्छा है वह उन्हें ले जा रही. माही मोटी बा को राही और परी के खिलाफ भड़काती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी और ईशानी, अनु के साथ मुंबई आती है. वहां पर परी की लड़ाई एक मछली बेचने वाली औरत से हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था

यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twists: अपने होने वाले दामाद को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, गौतम को एक्सपोज करने में लगा ये शख्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola