ePaper

Anupama Spoiler Alert : क्या वनराज की एक्सीडेंट में हो जाएगी मौत, अनुपमा की जिंदगी में अब कौन सा आने वाला है तूफान

Updated at : 02 Jan 2021 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : क्या वनराज की एक्सीडेंट में हो जाएगी मौत, अनुपमा की जिंदगी में अब कौन सा आने वाला है तूफान

Anupama Spoiler Alert : टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) में जारी ट्रैक के अनुसार किंजल और पारितोष की शादी में वनराज काव्या की वजह से शामिल नहीं हो पाता. इसके कारण दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है. वनराज गुस्से में घर से निकल जाता है और रास्ते में उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में जारी ट्रैक के अनुसार किंजल और पारितोष की शादी में वनराज काव्या की वजह से शामिल नहीं हो पाता. इसके कारण दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है. वनराज गुस्से में घर से निकल जाता है और रास्ते में उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज के एक्सीडेंट वाली बात सुनकर अनुपमा काफी घबरा जाती है. तभी समर और उसकी बात पूरे घरवालों को पता चल जाती है. बा अनुपमा के साथ चलने की जिद करती है, जिसके बाद अनुपमा उन्हें संभालती है और कहती है कि उन्हें कुछ नहीं होगा.

समर के साथ अनुपमा एक्सीडेंट वाली जगह जाती है. वहां वो देखती है कि पुलिस पहुंच चुकी है और वनराज को गाड़ी से निकाल रही है. वनराज को बहुत बुरी तरह से चोट आईं रहती है. अनुपमा सुनती है कि पुलिस कहते है कि अब इसका बचना मुश्किल है. वनराज को अस्पताल लेकर जाया जाता है,. इस बीच सारे घरवाले भी अस्पताल आ जाते है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा हॉट अंदाज, तो ‘नागिन’ एक्ट्रेस सुरभि ज्‍योति शिमरी ड्रेस में…

वनराज की सर्जरी होती है. इघर काव्या अस्पताल आकर अनुपमा से मिलती है और उसके गले लगकर खूब रोने लगती है. वो उससे पूछती है कि वनराज का एक्सीडेंट कैसे हुआ और अब उसकी हालत कैसी है. काव्या को वहां देखकर सब चौंक जाते है लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा हॉट अंदाज, तो ‘नागिन’ एक्ट्रेस सुरभि ज्‍योति शिमरी ड्रेस में…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज को बार-बार काव्या की बात याद आती है और वो बहुत तेजी से गाड़ी चलाता हुआ जा रहा होता है. अनुपमा का मन घबरा रहा होता है और वनराज के बारे में सोचने लगती है. अनुपमा को लगता है कि वनराज के साथ कुछ गलत होने वाला है और वो समर को कहती है कि वो अपने पापा को कॉल करें.

Also Read: मौनी रॉय रेड बिकिनी में दिखीं काफी बोल्ड, ‘Anupama’ की ‘काव्‍या’ के इस अंदाज पर दिल हार जाएंगे आप

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola