Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए बड़ी साजिश रचेगा तोशु, मां के साथ करेगा विश्वासघात
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 May 2024 12:42 PM
anupama
Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में हमने देखा कि कैसे वनराज टीटू को बेनकाब करने के लिए बा के साथ प्लान बनाता है. इधर तोशु अपनी पत्नी और मां से जलता है और उन्हें खरी-खोटी सुनाता है.
Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में हर दिन कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अनु की बढ़ती सफलता से तोशु को जलन हो रहा है. वह अपनी मां की खुशियों को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. तोशू, जो अब स्पाइस एंड चटनी में वेटर के रूप में काम करता है, वह मन ही मन रेस्टोरेंट को बर्बाद करने की ठान लेता है.
तोशु को डांट लगाती है अनुपमा
अनुपमा के एपिसोड की शुरुआत वनराज की ओर से बा से यह कहने से होती है कि उसे अभी भी यकीन नहीं है कि टीटू डिंपी के लिए सही लड़का है. उसे लगता है कि जरूर कुछ ऐसा है, जो टीटू सबसे छुपा रहा है. बा कहती है कि उसे भी ऐसा ही लगता है. वनराज बा से रिक्वेस्ट करता है कि वह टीटू के बारे में किसी को न बताए और शादी से पहले वह उसे बेनकाब करेगा. दूसरी ओर, अनु देखती है कि कैसे तोशू लोगों से जबरदस्ती टिप देने के लिए कहता है. अनु उससे कहती है कि वह ग्राहकों को उसे टिप देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. फिर वह कहती हैं कि जो भी टिप मिलती है, वह स्टाफ के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाती है. तोशु अपनी मां के व्यवहार से टूटा हुआ महसूस करता है.
Also Read- Anupama Spoiler Alert: अंगूठी पहनाकर अनुपमा को प्रपोज करेगा यशदीप, क्या अनुज पलट देगा बाजी
किंजल को मिला प्रमोशन
किंजल और परी तोशु से मिलने रेस्टोरेंट में आते हैं. तोशू को अजीब लगता है क्योंकि परी उसे वेटर के रूप में देखती है और रेस्टोरेंट से बाहर चली जाती है. यशदीप (वैकर शेख) अनु (रूपाली गांगुली) की ट्रॉफी लाता है और कहता है कि अनु की जर्नी से दूसरों को प्रेरित करने के लिए ट्रॉफी हमेशा यहीं रहेगी. तोशू घर आता है. किंजल उसे बताती है कि उसे प्रमोशन मिला और उसकी सैलरी भी बढ़ा दी गई है.
किंजल को खरी-खोटी सुनाता है तोशु
किंजल के लिए खुश होने के बजाय, तोशु उसपर गुस्सा करता है और कहता है कि वह फाइनेंशियली उसे सपोर्ट नहीं करती है और यही कारण है कि वह अपने जीवन में काफी पीछे रह गया है. किंजल का कहना है कि तोशु वनराज की तरह रूढ़िवाद पुरुष है, वह किसी महिला की सफलता को संभाल नहीं सकता है, चाहे वह उसकी हो या अनुपमा की. तोशु फिर किंजल से कहता है कि वह इतना सफल हो जाएगा कि वह उसका और उसकी मां दोनों का अहंकार तोड़ देगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि अनु की खुशियों को बर्बाद करने के लिए तोशू की नई योजना क्या होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










