Anupama Spoiler Alert : काव्या के इस सवाल पर उलझा वनराज, अनुपमा के सामने आई ये नई मुसीबत

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया. इन दिनों शो में अनुपमा हर संभव कोशिश कर रही है कि वो घर वनराज के बिना मैनेज करें. अब अनुपमा के सामने नई दिक्कत आने वाली है. पैसों की कमी के कारण अनुपमा बहुत परेशान है.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया. इन दिनों शो में अनुपमा हर संभव कोशिश कर रही है कि वो घर वनराज के बिना मैनेज करें. अब अनुपमा के सामने नई दिक्कत आने वाली है. पैसों की कमी के कारण अनुपमा बहुत परेशान है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा और अनुपमा पैसों का हिसाब करते होंगे. लेकिन पैसे कम होने के कारण दोनों दुखी हो जाएंगे. बा और अनुपमा को पैसों की कमी के बारे में बात करता समर औऱ पारितोष सुन लेते है. समर कहता है कि कुछ दिन बाद मेरी जॉब लग जाएगी. पारितोष कहता है कि वो ट्यूशन देना शुरू कर देगा, लेकिन समर उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है.
अनुपमा सबको पैसे के लिए परेशान होता देख दुखी हो जाती है. अनुपमा अपनी दोस्त देविका से मिलती है और जॉब दिलवाने की बात करती है. देविका कहती है कि वो पूरी कोशिश कर रही है. वनराज काव्या से मिलकर बताता है कि उसे बताता है कि उसे नया प्रोजेक्ट मिल गया है. काव्या कहती है कि एक दिन तुम मुझे अनुपमा से तलाक वाली पेपर लाकर देना, तब मैं बहुत खुश हो जाओगी. ये बात सुनकर वनराज वहां से चला जाता है.
राखी किंजल को पारितोष से मिलने के लिए मना करती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती है. राखी सोचती है कि उसे जल्दी कुछ करना होगा ताकि दोनों का रिश्ता हमेशा खत्म हो जाए. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि स्कूल के बाद पाखी के दोस्त उसे सरप्राइज पार्टी के लिए लेकर जाते है. अनुपमा पाखी के लिए नये तरीके से तैयार होती है और कहती है कि मैं चाहती हूं पाखी जब उसे अपने दोस्तों से मिलवाए तो उसे बुरा नहीं लगे. अनुपमा के इस बदलाव को देखकर घरवाले खुश हो जाते है. अनुपमा और सारे घरवाले पाखी के आने का इंतजार करने लगते है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




