ePaper

Anupama Spoiler Alert : बाबूजी ने सुनाया वनराज को अपना फैसला, अनुपमा सुनकर हुई शॉक्ड, आएगा बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 28 Nov 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : बाबूजी ने सुनाया वनराज को अपना फैसला, अनुपमा सुनकर हुई शॉक्ड, आएगा बड़ा ट्विस्‍ट

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे है. शाह परिवार वनराज औऱ काव्या का सच जानकर सदमे में है. वनराज ने अपने अफेयर का सारा दोष अनुपमा पर डाल दिया. वहीं बाबूजी आज अपना फैसला सुनाने वाले है, जिसे सुन सारे घरवाले शॉक्ड हो जाएंगे.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे है. शाह परिवार वनराज औऱ काव्या का सच जानकर सदमे में है. वनराज ने अपने अफेयर का सारा दोष अनुपमा पर डाल दिया. वहीं बाबूजी आज अपना फैसला सुनाने वाले है, जिसे सुन सारे घरवाले शॉक्ड हो जाएंगे.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डॉली अनुपमा से कहती है कि आप भैया को छोड़ कर मत जाना, वरना ये घर टूट जाएगा. वो कहती है कि आज कल ऑफिस में ऐसे अफेयर होते रहते है. ये सुनकर अनुपमा चौंक जाती है. तभी वहां संजय आकर उसे ले जाता है. काव्या वनराज से कहती है कि वो उसके पास आकर रहें. लेकिन इस बात से वो इनकार कर देता है.

वनराज काव्या से कहता है कि उसे बाबूजी से बात करनी होगी. वनराज बाबूजी से जाकर माफी मांगता है. बाबूजी उससे कहते है कि गुस्से में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, इसलिए कल मैंने कोई फैसला नहीं लिया. लेकिन अब मैंने सोच लिया है कि वो इस घर में नहीं रहेगा. ये सुनकर सब हैरान हो जाते है. बा उन्हें समझाती है लेकिन वो किसी की बात नहीं सुनते.

Also Read: TRP Report : ‘बिग बॉस 14’ को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, ये शो रहा पहले नंबर पर, देखें टीआरपी लिस्ट

वनराज अपने बच्चों से बात करता है, लेकिन पाखी उसकी बात नहीं सुनती. पारितोष कहता है कि आपने मेरा विश्वास तोड़ा है. मैंने आपका साथ दिया, लेकिन आप गलत निकलें. पिछले एपिसोड में आफने देखा कि वनराज कहता है कि उसे पढ़ी- लिखी हुई पत्नी चाहिए थी, लेकिन उसे अनुपमा मिली. वो अनुपमा की बेइज्जती करता है, जिसे सुन पूरे घरवाले शॉक्ड हो जाते है. वनराज कहता है कि इसलिए मैंने घर के बाहर अपनी खुशी खोज ली औऱ काव्या के साथ अफेयर किया. वो अनुपमा को कहता है कि तुम्हारी वजह से मेरा परिवार आज मेरे खिलाफ है.

वनराज काव्या को फोनकर बताता है कि अनुपमा ने उसके पूरे परिवार को भड़काया है. काव्या कहती है चाहे कोई भी उसका साथ दे या ना दें, लेकिन वो उसके साथ हमेशा है. इधर अनुपमा समर, पारितोष को समझाती है कि वो चाहे कैसे भी हो, लेकिन एक पिता का फर्ज उन्होंने अच्छे से निभाया है.

Also Read: PHOTOS : जब ट्रांसपेरेंट गाउन पहने हिना खान ने दिखाया था जलवा, ‘तूफानी सीनियर’ का बोल्‍ड अंदाज देख फैंस के उड़ गए थे होश

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola