Anupama Spoiler Alert: मुंबई पहुंचते ही अनुपमा को मिला अनुज से तोहफा,किंजल के लिए गोद भराई प्लान करेगी बा

Updated at : 28 May 2022 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

Anupama upcoming episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हनीमून पर अनुज अनुपमा को तोहफे में नाइट ड्रेस देता है और उसे पहनने के लिए कहता है. अनु इसके लिए आना- कानी करती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब नयी कहानी दर्शकों को देखने मिलेगी. काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद अनुपमा की जिंदगी में खुशियां आई है. अनुज और वो हनीमून के लिए मुंबई गए है. वहीं, वनराज, काव्या को लेकर परेशान है. काव्या उससे किसी भी कीमत पर तलाक चाहती है.

किंजल की गोद भराई

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, किंजल से उसके गोद भराई को लेकर बात करती है. वो कहती है अनुपमा के वापस आने के बाद वो उसकी गोद भराई खूब धूम-धाम से करेगी. बा कहती है अनुपमा ने हमेशा घर की जिम्मेदारी अच्छे से निभाई, लेकिन काव्या बेकार है. बा कहती है कि उन्हें लग रहा कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है.

https://www.instagram.com/p/CeDNA07vn-c/
अनुपमा को मिला तोहफा

अनुपमा सजे हुए कमरे को देखकर शरमा जाती है और बेड पर बैठकर चिप्स खाने लगती है. वो अनुज से उसको एंटरटेन करने के लिए कहती है. फिर दोनों मिलकर साथ में डांस करते है. अनुज उसे तोहफे में नाइट ड्रेस देता है और उसे पहनने के लिए कहता है. अनु, देविका को फोन करती है.

https://www.instagram.com/p/CeDXUCLPlMi/
देविका ने अनुपमा को समझाया

अनुपमा, देविका से कहती है उसने ऐसे कपड़े कभी नहीं पहने. देविका उसे अनुज के लिए नाइट ड्रेस पहनने के लिए कहती है. अनु इसके लिए आना- कानी करती है. देविका के काफी समझाने पर अनु मान जाती है. इधर जब अनुज उसे नाइट ड्रेस में देखता है तो पहले उसे हंसी आ जाती है. जिसके बाद दोनों क्वालिटी टाइम बिताते है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: अनुज और अनुपमा हनीमून के लिए मुंबई रवाना, काव्या की बातों से भड़का वनराज
अनुज- अनुपमा गए हनीमून पर 

अब तक आपने देखा कि अनुज, हनीमून पर चलने के लिए अनुपमा से कहता है. अनुज बाबूजी के बारे में सोचकर परेशान होती है. जिसके बाद समर कहता है कि उनकी तबियत ठीक है और सर्जीर अहमदाबाद में भी हो सकती है. अनु ये जानने के बाद हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola