Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की चालबाजी से आर्यन खुश, कहानी में नया ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभीरा, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की समझदारी से शादी की तैयारियों में नया ट्विस्ट आता है. अरमान, मायरा को शादी में आने से मना करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान से विद्या पूछती है कि क्या उसने अभीरा के साथ ड्रामा शुरू कर दिया और क्या उसने मायरा के रिएक्शन के बारे में सोचा. वहीं आर्यन, अरमान का धन्यवाद करता है और कहता है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड का प्यार अरमान और अभीरा की मदद से ही मिला है. जब मायरा को पता चलता है कि आर्यन की शादी हो रही है, तो वह शादी के समारोह की खरीदारी में लग जाती है. वह अरमान से अपनी छुट्टी की बात कहती है और घर लौटने का फैसला लेती है.
मायरा के लिए सख्त होगा अरमान
अरमान ठान लेता है कि मायरा शादी में शामिल नहीं होगी, जिससे मायरा और अभीरा दोनों हैरान रह जाते हैं. मायरा, अरमान से पूछती है कि ऐसा क्यों है और अरमान कहता है कि वह अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ सकती और सात दिन तक शादी में नहीं रह सकती. मायरा पूछती है कि क्या वह सिर्फ शादी के दिन आ सकती है. अरमान फिर भी उसे परमिशन नहीं देता. दूसरी तरफ, मनीषा, दमयंती से पूछती है कि अगर वे चाहती हैं कि दिशा सगाई तक उनके साथ रहे तो गलत क्यों सोच रही हैं. दमयंती कहती है कि परंपरा के खिलाफ नहीं जा सकते. मनीषा कहती है कि दोनों परिवार साथ रहकर एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं.
अभीरा का स्मार्ट ऑफर
अभीरा, दिशा के परिवार के लिए एक ऑफर लेकर आती है कि दिशा जब तक पोद्दार परिवार में रहेगी, आर्यन, दिशा के परिवार के साथ रहेगा. दमयंती, अभीरा के इस ऑफर को मान लेती है. इससे आर्यन बहुत खुश हो जाता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति शादी में जाने का प्लान करती है. दमयंती, अरमान और अभीरा से उनकी अंगूठियां बदलने के लिए कहती हैं. मायरा, अभीरा और अरमान को अंगूठियां बदलते देखकर हैरान रह जाती है.
यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




