बिहार में जमीन सर्वे का तरीका बदलेगा, 1 अप्रैल से एआई से होगा पूरा काम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Mar 2026 7:08 AM
डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Bihar Land Survey: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि राज्य में भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त के काम में अब एआई का इस्तेमाल होगा. इसके लिए हर जिले में एआई सेल बनेगा और 1 अप्रैल 2026 से इसे लागू करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे सर्वे का काम पारदर्शी और तेज होगा.
Bihar Land Survey: बिहार में जमीन से जुड़े कामों को आसान और तेज बनाने के लिए सरकार अब नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है. डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य में भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त के काम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इससे पूरे सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी.
तय समय के अंदर पूरा होगा काम
सरकार का कहना है कि आधुनिक तकनीक अपनाने से राजस्व विभाग का काम पहले से ज्यादा प्रभावी हो जाएगा. इससे जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को जल्दी और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी. साथ ही सर्वे से जुड़े काम तय समय के अंदर पूरे करने में भी आसानी होगी.
इस दिशा में जमीन डॉक्यूमेंट निदेशालय ने राज्य के सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं. निर्देश के अनुसार हर जिले के बंदोबस्त ऑफिस में एक एआई सेल बनाया जाएगा. यह सेल जमीन सर्वे और बंदोबस्त के काम में एआई तकनीक के उपयोग पर काम करेगा.
कैसा होगा काम
इस एआई सेल की अगुवाई बंदोबस्त पदाधिकारी करेंगे. इसके साथ ही इसमें आईटी मैनेजर, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो और अमीन जैसे अधिकारी भी शामिल रहेंगे. यह टीम मिलकर यह तय करेगी कि एआई तकनीक का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए, ताकि सर्वे का काम और बेहतर हो सके.
एआई सेल की बैठक हर शनिवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी. इस बैठक में एआई से जुड़े फैसले लिए जाएंगे और कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भी चुना जाएगा. ट्रेनिंग पूरा करने के बाद कर्मचारियों को परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 1 अप्रैल 2026 से सर्वे और बंदोबस्त के काम में एआई टूल्स का शुरुआती इस्तेमाल शुरू कर दिया जाए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अधिकारी बोले- काम में आएगी तेजी
अधिकारियों का कहना है कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से काम की रफ्तार बढ़ेगी. फैसले लेने में आसानी होगी और अगर कहीं गलती या गड़बड़ी होगी तो उसे जल्दी पकड़ा जा सकेगा. इससे काम की निगरानी भी बेहतर तरीके से हो पाएगी. सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों को जमीन से जुड़े मामलों में काफी राहत मिलेगी और प्रशासनिक कामकाज भी अच्छे से होगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की तैयारी, पटना में विधायकों को दी गई वोटिंग की ट्रेनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










