Anupama Today Episode: अनुज के अपने ही बुन रहे उसके खिलाफ साजिश, वनराज का सच मानेगी अनुपमा?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज की सर्जरी अच्छे से हो जाती है, लेकिन उसे होश नहीं आता. डॉक्टर बताते है कि अगर उसे होश नहीं आया तो वो कोमा में जा सकता है. बरखा उसे इलाज के लिए यूएस ले जाने की बात कहती है.
Anupama Spoiler 15 August: सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक काफी इमोशनल होता जा रहा है. अनुज हॉस्पिटल में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है. अनुपमा के सामने वनराज बहुत बड़ा खुलासा करता है. इसे जानने के बाद काव्या पुलिस को फोन कर देती है. बा ये सब जानने के बाद अनुपमा के सामने रोने लगती है और कहती है कि वनराज को जेल ना भेंजे.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज की हालत वैसे ही नाजुक बनी हुई है. आदिक और पाखी बातें करते है. पाखी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है वनराज ने अनुज को मारने की कोशिश किया होगा. आदिक कहता है अनुज के होश आने के बाद सारा सच सामने आ जाएगा. दूसरी तरफ अनुज की हालत बिगड़ती जाती है.
लीला, अनुपमा के पास जाती है और कहती है कि वनराज गलत नहीं हो सकता और इसलिए उसको जेल ना भेंजे. अनुपमा उसे दिलासा देती है. बरखा, अनुज से मिलने हॉस्पिटल आती है और उसे इलाज के यूएस ले जाने के लिए बात करती है. अनुपमा उसे समझाती है कि यहां पर सारे अच्छे डॉक्टर है. अनुपमा, बरखा से कहती है कि वो अनुज के लिए दुआ करें.
Also Read: Anupama Today Episode: अनुज को वनराज ने दिया खाई में धक्का! अनुपमा के सामने आया सच, क्या होगा अब आगे?
डॉक्टर अनुपमा को बताते है कि सर्जरी अच्छे से हो गया और सबको उसके होश में आने का इंतजार करना है. अनुपमा आईसीयू की खिड़की से अनुज को देखती है और डॉक्टर से पूछती है कि क्या वह होश में आ जाएगा. डॉक्टर बताते है कि अभी वो कोमा में नहीं है. छोटी अनु का फोन आता है और वो अनुपमा को अनुज को दिखाने के लिए कहती है.
अंकुश और बरखा, अनुज को लेकर साजिश करते है. कपाड़िया हाउस में वो बात करते है अनुज कुछ साल तक होश में ना आए, ताकि वो उसका बिजनेस संभाल ले. काव्या, अनुपमा से वनराज से हुई बातचीत के बारे में पूछती है. अब देखना है कि क्या अनुपमा, वनराज की बातों पर यकीन करती है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




