ePaper

Anupama Today Episode: अनुज को वनराज ने दिया खाई में धक्का! अनुपमा के सामने आया सच, क्या होगा अब आगे?

Updated at : 13 Aug 2022 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: अनुज को वनराज ने दिया खाई में धक्का! अनुपमा के सामने आया सच, क्या होगा अब आगे?

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज कबूल करता है कि उसने अनुज को खाई में धक्का दिया. हालांकि अनुपमा को उसकी बात पर यकीन नहीं है. बा अनुपमा के सामने रोने लगती है और कहती है कि उसके बेटे को वो जेल ना भेजें.

विज्ञापन

Anupama Spoiler 13 August: सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. अनुज और वनराज दोनों हॉस्पिटल में है और माहोल काफी गमगीन है. वनराज पर इलाज का असर हो रहा है, जबकि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है. वनराज, अनुज के बारे में पूछता है. लीला कहती है कि उसे यकीन है कि उसके बेट ने अनुज के साथ कुछ बुरा नहीं किया है.

वनराज ने अनुज को दिया धक्का

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज को होश आता है. वो काव्या से कहकर अनुपमा को बुलाता है. वनराज से जब अनुपमा मिलती है तो वो उसे दिन के घटना के बारे में बताता है. वनराज कहता है कि उसने अनुज को खाई में धक्का दिया है. अनुपमा ये सुनकर चौंक जाती है. वहां पर काव्या भी मौजूद रहती है. समर भी ये बात सुन लेता है.

https://www.instagram.com/p/ChLqejtrfHz/
अनुपमा को है वनराज पर भरोसा

अनुपमा से समर इसके बारे में पूछता है. अनुपमा कहती है कि उसे यकीन है कि वनराज ने ऐसा कुछ नहीं किया होगा. वनराज झूठ बोल सकता है, भरोसा तोड़ सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कर सकते. अनुपमा कहती है अधूरी बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए. दूसरी तरफ अंकुश औऱ आदिक को लगता है कि ये सब बरखा ने किया होगा.

Also Read: Anupama Today Episode: वनराज ने छीनी अनुपमा की सारी खुशियां! अनुज का हुआ एक्सीडेंट, आएगा बड़ा ट्विस्ट
बरखा ने पूछा अनुज का हाल

बरखा अपने पति अंकुश औऱ आदिक से कहती है कि वो कोई क्रिमिनल नहीं है जो ऐसा कुछ करेगी. बरखा कहती है कि उसने अनुज के साथ कुछ गलत नहीं किया. वो उसके बारे में पूछती है. आदिक बताता है कि डॉक्टर उनके ब्रेन की सर्जरी करने वाले है. वो ठीक भी हो सकते है या कोमा में भी जा सकते है.

वनराज जाएगा जेल?

काव्या पुलिस को कॉल कर देती है और ये जानकर बा परेशान हो जाती है. बा, अनुपमा से कहती है कि वो उसके बेटे को जेल ना भेजे. बा कहती है कि अगर तूने मेरे आंगन में एक पल भी बिताया होगा तो उस पल की सौंगध, मेरे बेटे को पुलिस में मत देना. ये कहते हुए बा बहुत रोने लगती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola