Anupama Serial Update: राही को शादी से पहले लगेगा जिंदगी का सबसे बड़ा झटका, प्रेम के सामने आया मोटी बा का झूठ

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2025 11:47 AM

विज्ञापन

Anupama

Anupama Serial Update: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा राही से कहता है कि उसे बहू बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और साड़ी- गहने की आदत डाल लेनी चाहिए. दूसरी तरफ मोटी बा को प्रेम कहता है कि उसकी शादी ग्रैंड तरीके से नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

Anupama Serial Update: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही खुद को दुल्हन के रूप में देखती है और अपनी शादी के बारे में सोचती है. अनु कहती है कि उसकी बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन होगी. अनु की बात सुनकर राही शरमा जाती है और उसे गले लगा लेती है. अनु उसे बताती है कि कैसे वह और अनुज उसकी शादी के सपने देखते थे. वह कहती है कि बेटियां बहुत जल्दी बड़ी हो जाती है. राही कहती है कि वह शादी के बाद भी अनु के साथ हमेशा खड़ी रहेगी. अनु उसे याद दिलाती है कि उसका मायका हमेशा उसका घर रहेगा और वह कभी भी आ सकती है. दोनों ये सुनकर काफी भावुक हो जाती है.

राही-प्रेम की ग्रैंड तरीके से शादी करवाना चाहती है मोटी बा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा राही से कहती है अगर कुंडली मैच नहीं होता तब भी प्रेम और राही एक साथ होते. वह राही से कहती है कि उसे बहू बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और साड़ी-गहने पहनने की आदत डाल लें. राही और अनु ये सुनकर हैरान हो जाती है. मोटी बा कहती है कि राही के लिए उनकी पारिवारिक परंपराओं पर चर्चा होनी है. अनु, राही को समझाती है कि ऐसा चर्चा होना बहुत आम है. राही कहती है कि अनु को उसका साथ देना होगा. दूसरी तरफ मोटी बा को प्रेम कहता है कि वह शादी ग्रैंड तरीके से नहीं होनी चाहिए. मोटी बा उसकी बात नहीं सुनती.

मोटी बा बीमार होने का कर रही ड्रामा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम मोटी बा को अपनी दवाएं लेने की याद दिलाता है. इस बीच बादशाह उससे कहता है कि मोटी बा अपने बीमार होने का सिर्फ नाटक कर रही है. प्रेम उसे चुप करा देता है और कहता है कि उसकी मोटी बा ऐसा नहीं कर सकती. मोटी बा तब तक दवा छिपा लेती है. हालांकि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम के सामने ये सच आ जाता है कि मोटी बा उसे जाने से रोकने के लिए अपनी बीमारी का ड्रामा कर रही है. प्रेम फैसला करता है कि वह राही के साथ शादी करके अलग घर में रहेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola