Anupama: सालों बाद सीरियल को रिजेक्ट करने पर रुखसार रहमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पता नहीं था इतनी सफलता…
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 May 2025 2:25 PM
Rukhsar Rehman on denying anupama
Anupama: रूपाली गांगुली को अनुपमा के रूप में दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनकी एक्टिंग सीरियल को जबरदस्त टीआरपी दिलाती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रुखसार रहमान को पहले राजन शाही ने ये शो ऑफर किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने तब रिजेक्ट कर दिया था. अब सालों बाद उनका दर्द निकला है.
Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा आज के समय में टेलीविजन पर सबसे सफल और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. शो में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली अनुपमा भी काफी पॉपुलर हो गई. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रुखसार रहमान को पहले राजन शाही ने ये शो ऑफर किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने तब रिजेक्ट कर दिया था. अब सालों बाद उन्होंने इसपर बात की.
रुखसार रहमान को रूपाली गांगुली से पहले ऑफर हुई थी अनुपमा
रुखसार रहमान ने आजतक से बात करते हुए खुलासा किया कि प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन्हें अनुपमा के लिए अप्रोच किया था, हालांकि उस वक्त वह दूसरे कामों में बिजी होने के कारण इसे नहीं कर पाईं. एक्ट्रेस ने कहा, ”हां यह सच है. मुझे फोन आया था राजन जी के यहां से. हालांकि उस समय मैं ओटीटी कर रही थी, कुछ-कुछ चीजें लाइफ में चल रही थी, तो मैंने कहा कि अभी नहीं, थोड़े दिन बाद कर पाऊंगी.”
रुखसार बोली- पता नहीं था इतना सक्सेस होगा शो
रुखसार आगे कहती हैं कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अनुपमा इतना सफल होगा. एक्ट्रेस ने कहा, ”किसी को मालूम थोड़े होता है कि वो शो इतना बड़ा बन जाएगा या इतनी सक्सेस करेगा. अगर पता होता तो जरूर हामी भर दी होती.” अनुपमा की बात करें तो इस शो में फिलहाल रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण राजन साही ने डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है और इसका प्रीमियर वर्ष 2020 में हुआ था.
यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










