Anupama: रूपाली गांगुली के शो में इस किरदार की फिर से हो रही है वापसी, बोले- अनुपमा-अनुज के साथ…

Anupama Upcoming Twist
Anupama: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया है, जिसके बाद अनुपमा और अनुज एक दूसरे से अलग हो गए हैं. फैंस कपल को फिर से मिलते हुए देखना चाहते हैं. अब शो को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक री-एंट्री होने वाली है.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा ने अपनी जबरदस्त कहानी से सभी का ध्यान खींचा है. यह शो लंबे समय से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में अनु और अनुज के रीयूनियन का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और निर्माता ने उन्हें अलग कर दिया. अचानक से शो में छह महीने का लीप आ गया और पूरी कहानी बदल गई. अब राजन शाही के शो में नए शख्स की एंट्री होने वाली है.
रोहित शेट्टी में इस शख्स की होगी री-एंट्री
रोहित बख्शी, जिन्हें आखिरी बार लगभग एक साल पहले अनुपमा में देखा गया था, शो में वापसी करने के लिए तैयार हैं. दरअसल शो में पिछले साल एक लीप आया था, जिसके बाद उनका किरदार नहीं दिखाया गया, लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है और उनका किरदार अंकुश वापस आ रहा है. रोहित शो में वापस आकर खुश हैं. इसके बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “मैं पिछले साल से एक महत्वपूर्ण भूमिका की तलाश में था और जब मुझे अनुपमा के लिए कॉल आया तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है.
Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…
Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…
रोहित बख्शी ने शुरू की अनुपमा की शूटिंग
रोहित बख्शी ने कहा, ”मैं चाहता था कि मेरा किरदार वापस आये और मैं इसके लिए तैयार था, लेकिन मुझे लगता है कि अंकुश केवल कुछ एपिसोड के लिए वापस आएगा. लेकिन सेट पर वापस आना और उन लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा है, जिन्हें मैंने पिछले साल पहले शूट किया था.” अभिनेता शो की शूटिंग कर रहे हैं और दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “मैंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और मेरी एंट्री कुछ दिनों में प्रसारित होनी चाहिए. मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं वापस आकर खुश हूं.”
अनुपमा में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट
टीवी सीरियल अनुपमा के चल रहे एपिसोड लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और इसमें भरपूर ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने कहानी में जबरदस्त मोड़ ला दिया, क्योंकि अनु और अनुज अलग हो गए जिसके बाद कहानी में छह महीने का लीप देखा गया. हाल के एपिसोड में, दर्शकों ने शाह परिवार को पाखी का जन्मदिन मनाते देखा है, अनु जब अनुज की ओर से बजाई जा रही बांसुरी की आवाज सुनती है, तो उसे कुछ अलग महसूस होता है. साथ ही, बा अपने और बाबूजी के बीच अलगाव के लिए अनु को दोषी ठहराती है.
कैसे मिलेंगे अनुज और अनुपमा
आने वाले एपिसोड में अनुपमा और शाह परिवार पूजा करने के लिए मंदिर जाएंगे. वहां लंबे समय बाद अनु और अनुज का आमना-सामना होगा. अनु के साथ नंदिता भी अपनी नवजात बच्ची आशा के साथ मंदिर जाती हैं. मंदिर में जैसे ही नंदिता का पैर फिसलता है, आशा को गिरने से बचाने के लिए अनुज तुरंत वहां आ जाता है. उस समय अनु अनुज को देखती है और उसे गले लगा लेती है, जबकि शाह परिवार सदमे में रह जाता है. वनराज अनुज की हालत का कारण जानना चाहता है. जैसे ही अनु उससे पूछने की कोशिश करती है कि आध्या के साथ क्या हुआ, वह अलग व्यवहार करने लगता है और भाग जाता है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










