Anupama Twist: क्या लीप के बाद आध्या की हो जाएगी मौत, अनुज की जिंदगी होगी तबाह, ये शख्स अनुपमा का देगा साथ

Anupama
Anupama Leap Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अनुपमा वृद्धाश्रम चला रही है. वहीं आध्या को बुरा लगेगा कि अनु और अनुज उसकी वजह से अलग हुए है. इधर वनराज पैसे के पीछे परिवार को छोड़ देगा.
Anupama Leap Twist: टीवी सीरियल अनुपमा कई सालों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते आ रहा है. टीआरपी चार्ट में भी ये टॉप पर बना हुआ है. अनुपमा और अनुज के रूप में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लाखों दिल जीतने में कामयाब रही है. निर्माता छह महीने के लीप के बाद शो को नया रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि क्या MaAn फिर से एक साथ आएगा? ये तो अब अपकमिंग ट्विस्ट में ही पता चलेगा.
अनुपमा को मिलेगा इस शख्स का साथ
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनु अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएगी और अनुज और आध्या को याद करती नजर आएगी. उसे एक युवा वकील का साथ मिलेगा, जो लॉ की पढ़ाई कर रहा है. यही नहीं अनु को लगता है कि अनुज ने उसे धोखा दिया है, क्योंकि वह लापता हो जाता है. वह उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश करती है. इधर अनुपमा मेहुल और उसके बेटे सागर के साथ वृद्धाश्रम चलाती नजर आएंगी. बाबूजी अनु के साथ वृद्धाश्रम में ही रहेंगे.
Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
क्या आध्या की हो जाएगी मौत
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, वनराज समय के साथ और ज्यादा टॉक्सिक हो जाएगा. वह परिवार को महत्व न देकर सिर्फ पैसों के पीछे भागेगा. वह शाह हाउस को पेंटहाउस में बदलने का फैसला करता ह��� और अपने विचार से बा-बापूजी को हैरान कर देता है. इसके अलावा आध्या को अनुपमा और अनुज को अलग करने के लिए दोषी महसूस करते हुए देखा जाएगा. वह अनुज को फोन करके बताएगी कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रही है.
आध्या की मौत के बाद मेंटल हो जाएगा अनुज
अनुज समय पर आध्या तक पहुंचने की कोशिश करेगा, लेकिन असफल हो जाता है और उसे हमेशा के लिए खो देता है. आध्या की मौत के बाद अनुज अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनुज एक बुरी लाइफ जीता है, क्योंकि उसने अनु और आध्या दोनों को खो दिया है. अनुपमा दूसरों के लिए अपना जीवन जीने और अपने आसपास सभी को खुश करने की कोशिश करती नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










