ePaper

Anupama: राजन शाही ने अनुज, वनराज और काव्या के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई नई कहानी…

Updated at : 22 Feb 2025 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Rajan Shahi reacts on Gaurav khanna Sudhanshu Pandey Madalsa quitting show

Rajan Shahi reacts on Gaurav khanna Sudhanshu Pandey Madalsa quitting show

Anupama: अनुपमा को सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा ने अलविदा कह दिया है. अब राजन शाही ने तीनों के अचानक शो छोड़ने पर बात की.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा अक्सर अपनी दिलचस्प स्टोरीलाइन और कहानी की वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में इसमें लीप आया था. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. अब कहानी अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों राही और प्रेम बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अब शो के निर्माता राजन शाही ने सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा के शो छोड़ने पर बात की. साथ ही उन्होंने रूपाली गांगुली की तारीफ में भी कई बातें की.

अनुज, वनराज और काव्या के अचानक शो छोड़ने पर क्या बोले राजन शाही

राजन शाही ने बताया कि गौरव, सुधांशु और मदालसा जैसे अभिनेताओं को इसलिए शो को छोड़ने दिया, क्योंकि उनके किरदार अपना काम कर चुके थे और तलाशने के लिए कोई नई कहानी नहीं थी. राजन ने शो के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की भी सराहना की. उन्होंने कहा, तीनों ने अपने अपने पार्ट में काफी बेहतर परफॉर्मेंस दी और उनके कैरेक्टर ने काफी टीआरपी बटोरी.

रूपाली गांगुली की तारीफ में क्या बोले राजन शाही

एक इंटरव्यू में राजन शादी ने खुलासा किया कि एक बार रूपाली के साथ उनकी बड़ी बहस हो गई थी, जिसके कारण उनके बीच महीनों तक चुप्पी बनी रही. उन्होंने शेयर किया कि यह घटना तब घटी, जब वह अपने पहले शो का निर्देशन कर रहे थे और रूपाली सेट पर देर से पहुंचीं, जिससे पूरी कास्ट और क्रू को इंतजार करना पड़ा. राजन ने स्वीकार किया कि वह अपना आपा खो बैठे थे और रूपाली पर चिल्लाए. हालांकि बाद में पता चला कि वह वर्ली से सेट तक पैदल चलकर आई थी, क्योंकि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. तब उन्हें अपने व्यवहार पर पछतावा हुआ और अंततः एहसास हुआ कि रूपाली अनुपमा के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

अनुपमा में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं रूपाली गांगुली

राजन ने रूपाली की कड़ी मेहनत की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने 4 साल से अपने पैसे नहीं बढ़ाए हैं. वह अनुपमा सीरियल की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है. हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि बाकी कलाकार अपनी एक्टिंग के लिए कितना पैसा ले रहे हैं. राजन ने यह भी शेयर किया कि रूपाली अक्सर उनसे शो की स्टोरीलाइन के बारे में जानकारी न दिए जाने को लेकर बहस करती हैं, जिसमें कुछ कलाकार के चले जाना भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: राजा और इशानी चोरी-चुपके करेंगे रोमांस, यह शख्स अनुपमा के साथ करेगा भंडाफोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola