Anupama: अनुज से नहीं, इस शख्स से है राघव के अतीत का कनेक्शन, मोटी बा की इस हरकत की वजह से टूटा राही-प्रेम का सपना

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Mar 2025 11:27 AM

विज्ञापन

Manish Goel on replacing Gaurav Khanna In Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह और कोठारी परिवार होली खेलने के लिए एक जगह जमा होते हैं. इस दौरान माही, प्रेम के करीब आने की कोशिश करती है और ये अनुपमा देख लेती है. दूसरी तरफ अनु को जेल में राघव देखकर चिल्लाने लगता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम अपने एडमिशन होने का बेताबी से इंतजार करते हैं. प्रेम ऑनलाइन अपडेट चेक करता है और उसे पता चलता है कि एडमिशन लेटर पहले ही उसके घर भेजा जा चुका है. दोनों एडमिशन लेटर को खोजते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं मिलता. मुंबई जाने के बारे में सोचकर प्रेम और राही काफी उत्साहित होते हैं और अपनी पैकिंग शुरू कर देते हैं. मोटी बा उन्हें पैकिंग करते देख लेती है. दूसरी तरफ अनु, कार्तिक से मिलती है, जो उसे खाने का मेन्यू और पैसे देता है. वह उसे खाने की तैयारी करने के लिए कहा है.

अनु को देखकर चिल्लाने लगेगा राघव

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि एक कांस्टेबल कार्तिक को आकर होली समारोह में शामिल होने के लिए कहता है. कार्तिक इस समारोह को देखने के लिए अनुपमा को भी इनवाइट करता है. उत्सव के दौरान एक कैदी आता है और अनु को कलर लगाने से पहले उससे परमिशन मांगता है. अनु इसके लिए हामी भर देती है. अनु कैदियों के साथ मिलकर होली खेलती है. तभी वहां से कार्तिक चला जाता है. तभी वहां राघव आता है और अनु की ओर आने लगता है. लाल कलर देखकर राघव चिल्लाने लगता है कि उसने खून नहीं किया. अनु ये देखकर काफी डर जाती है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राघव का मोटी बा से रिश्ता है. राघव का अतीत मोटी बा के सारे राज खोल देगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

राही और प्रेम का टूटा कॉलेज जाने का सपना

शाह हाउस में होली खेलने के लिए दोनों परिवार जमा होते हैं. इस दौरान राही मोटी बा को उसको पूरे दिल से अपनाने के लिए थैंक्यू कहती है. होली में माही, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करती है और उसे कलर लगाती है. अनु ये देख लेती है और माही को अपनी हद में रहने के लिए कहती है. प्रेम और राही को पता चलता है कि उन दोनों का एडमिशन रद्द हो गया है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम को पता चलता है कि मोटी बा ने उनके एडमिशन लेटर को जला दिया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola