Anupama: शिवम खजूरिया ने राजन शाही संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी 2 दिन की छुट्टी कैंसिल…
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jan 2025 4:55 PM
Shivam Khajuria on rajan shahi
Anupama: सीरियल अनुपमा में शिवम खजूरिया प्रेम के रूप में नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने राजन शाही संग अपने रिश्ते पर बात की. साथ ही निर्माता का पसंदीदा होने के बात को खारिज भी किया.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में जबसे लीप आया है, तबसे कहानी शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों प्रेम और राही के रूप में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शिवम पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की भूमिका निभाते थे, बाद में उन्होंने शो से ब्रेक लिया और कुछ दिनों बाद अनुपमा में एंट्री लेने की बात कही. इस वजह से शिवम को राजन शाही का चहेता भी कहा जाता है. अब एक्टर ने निर्माता संग अपने रिश्ते पर बात की है.
शिवम ने राजन शाही संग अपने रिश्ते पर की बात
सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए, शिवम ने राजन शाही के ‘फेवरेट’ होने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ”ऐसा कुछ भी नहीं है. मैं तो यही बोलूंगा कि सबसे ज्यादा शो में तो मैं ही काम कर रहा हूं. मेरी एडजस्टमेंट थी 2 दिन की वो कैंसिल कर दी गई और छुट्टी नहीं मिली. अगर मैं फेवरेट होता तो मुझे आसानी से लीव मिल जानी चाहिए थी.”
राजन शाही ने शिवम का किया है मार्गदर्शन
एक्टर ने आगे कहा, ”यह सिर्फ इतना है कि मैं राजन शाही सर का बहुत सम्मान करता हूं. उन्होंने मुझे गाइड किया है और विश्वास दिलाया कि मैं भी जीवन में कुछ अच्छा कर सकता हूं. निर्माता ने मुझे हमेशा मार्गदर्शन दिया है, चाहे वो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो या फिर अनुपमा में.” अनुपमा की लेटेस्ट कहानी की बात करें तो अभी प्रेम की फैमिली की एंट्री हुई है. जिसके बाद ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ेगा. अनुपमा की मुलाकात हाल ही में प्रेम की मां से हुई.
यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा में काम करने पर राहिल आजम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा किरदार मजबूत और पावरफुल है…
यह भी पढ़ें- Anupama स्टार रूपाली गांगुली ने शेयर किया कास्टिंग काउच से जुड़ा एक्सपीरियंस, कहा- मेरे जैसे लोगों का इसका…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










